धमतरी में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना देर रात हुए विवाद के बाद हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। घटना कुरुद थाना क्षेत्र के अंवरी गांव की है। दो दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दोस्त घर पहुंचने के बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी।
इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान घायल दोस्त की मौत हो गई। एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान बिरेझर चौकी के ग्राम अंवरी निवासी रवि बघेल के रूप में हुई है। सोमवार को गांव में बारात आई हुई थी, इसी दौरान रवि और भोला चेलक नामक व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद और झगड़ा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया रवि की मौत की सूचना मंगलवार सुबह पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और जांच में जुट गई। इस मामले में आरोपी भोला चेलक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


