MP के बंद घर में बम जैसा फटा ‘फ्रिज’, आसपास के चार घर जलकर खाक, लाखों का सामान स्वाहा

MP के बंद घर में बम जैसा फटा ‘फ्रिज’, आसपास के चार घर जलकर खाक, लाखों का सामान स्वाहा

MP News: उज्जैन के क्षीर सागर क्षेत्र की योगेश्वरी टेकरी की ऊंचाई पर रविवार शाम एक घर में रखा फ्रिज अचानक टाइम बम बन गया। शाम करीब 4.30 बजे फ्रिज के कम्प्रेशर में हुए जोरदार ब्लास्ट ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। विस्फोट के बाद आग ऐसी भड़की कि देखते ही देखते दो मकानों का सारा सामान स्वाहा हो गया, जबकि दो अन्य घर भी आग की जद में आ गए। घटना के वक्त सभी मकान खाली थे, वरना यह हादसा जानलेवा भी साबित हो सकता था। धुएं के गुबार व ऊंची लपटें देखकर पड़ोसियों ने पुलिस-फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

काफी मशक्कत के बाद बुझी आग, चार घर तक फैली आग

फायर ब्रिगेड अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू ने बताया कि योगेश्वरी टेकरी की ऊंचाई के कारण दमकल वाहन मौके तक नहीं पहुंच सके। ऐसे में टीम ने नीचे से लंबी पाइप लाइन बिछाकर टेकरी पर पानी पहुंचाया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दो मकान का सामान जला है जबकि दो अन्य मकान आग की जद में आने वाले थे, इसके पहले ही आग पर काबू लिया गया।

सबसे पहले मदनलाल तंवर के घर में रखे फ्रिज में ब्लास्ट हुआ। ज्यादा किसान भी स्न्दी को घर में गौरेश्वरी तंवर बताया, घर पर नहीं थे। लौटे तो सब कुछ खत्म हो चुका था। पड़ोसियों ने बताया कि सबसे पहले फ्रिज में ब्लास्ट हुआ और आग फैलती चली गई। टीवी, सोफा सहित अलमारी में रखे कपड़े सभी जलकर खाक हो गए।

हादसे के समय परिवार नहीं था घर पर

आग की लपटें पड़ोसी रमेश द्रोणावत के घर तक पहुंच गई, यहां रहने वाली रेखा वासन ने बताया कि वे बच्चे को स्कूल लेने गई थी। लौटी तो देखा घर से धुआं उठ रहा था और लोग घर का ताला तोड़ सामान बाहर फेंक रहे थे। आग पड़ोसी ओमप्रकाश व अनिल ललावत के घर तक पहुंच गई।

सीएसपी और पार्षद मौके पर पहुंचे

सीएसपी राहुल देशमुख व पार्षद सुशील श्रीवास मौके पर पहुंचे। पार्षद ने बताया कि जांच में फ्रिज में शॉर्ट सर्किट और ब्लास्ट की बात सामने आई है। हालांकि, हादसे के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी, ज्यादा नुकसान दो घरों में हुआ है।

विधायक निधि से 20-20 हजार की राहत

विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा पहुंचे। उन्होंने विधायक निधि से पीड़ित परिवारों को 20-20 हजार रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की। परिवार को जरूरी सामान भी दिलाया। सीएम डॉ. मोहन यादव को भी अवगत कराया है।

फ्रिज के कम्प्रेशर में हो सकता है ब्लॉस्ट

रेफ्रिजरेटर मैकेनिक मुश्ताक खान के अनुसार, फ्रिज में ब्लॉस्ट नहीं होता है परंतु अगर हाईवाल्टेज आ रहा है तो कम्प्रेशर में ब्लॉस्ट (Refrigerator Compressor Blast) हो सकता है। कई बार मैकेनिक की गलती से वायरिंग लूज रह जाती है जिससे फ्रिज की अंदर ही अंदर शार्ट सर्किट हो सकता है। जो हादसे का कारण हो सकता है। ध्यान रखें की जब भी फ्रिज खराब हो तो उसे अनुभवी व्यक्ति से ही सुधरवाएं। (MP News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *