मऊ में किसानों को उड़द-मूंग मिनी किट मुफ्त:31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करें, गन्ना किसानों के लिए विशेष व्यवस्था

मऊ में किसानों को उड़द-मूंग मिनी किट मुफ्त:31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करें, गन्ना किसानों के लिए विशेष व्यवस्था

मऊ जिले में दलहन की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को उड़द और मूंग के निःशुल्क मिनी किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कृषि विभाग ने इसके लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। सामान्य किसानों के लिए 40 उड़द और 50 मूंग के मिनी किट उपलब्ध हैं। गन्ना किसानों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। जो किसान गन्ने के साथ सहफसली के रूप में उड़द और मूंग की खेती करना चाहते हैं, उनके लिए 80 उड़द और 643 मूंग के निःशुल्क मिनी किट उपलब्ध कराए गए हैं। इन निःशुल्क मिनी किट को प्राप्त करने के लिए सामान्य और गन्ना किसान https://agridarshan.up.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। यदि लक्ष्य से अधिक पंजीकरण होते हैं, तो लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दलहन की खेती के इच्छुक किसान 31 जनवरी तक कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ही किसानों को मिनी किट उपलब्ध कराए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *