ऑटो और रिक्शा का 24 तक करा सकते फ्री रजिस्ट्रेशन:नहीं कराने वालों पर होगी कार्रवाई, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए हो रही पहल

दरभंगा जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी रवि आर्या ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा के कारण रूट काफी व्यवस्त हो जाता है। इसे कम करने के लिए रूटों को जोन में विभाजित किया जा रहा है। योजना के तहत 9 फरवरी से यातायात थाना में ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों का निःशुल्क निबंधन शुरू कर दिया गया है। जिला परिवहन विभाग ने जिले के सभी ऑटो और ई-रिक्शा वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे 24 फरवरी से पहले अनिवार्य रूप से अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक निबंधन नहीं कराने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर और सुरक्षित
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि रूटों के जोन में विभाजन से वाहनों का संचालन अधिक व्यवस्थित होगा, जिससे जाम की समस्या में कमी आएगी और यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही, अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर भी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित जोन के अनुसार ही ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। इससे यातायात नियमों का पालन होगा और शहर में यातायात व्यवस्था मजबूत होगी। निबंधन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए प्रभारी यातायात थाना से संपर्क किया जा सकता है।
📞 दूरभाष नंबर: 9031827364 दरभंगा जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी रवि आर्या ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा के कारण रूट काफी व्यवस्त हो जाता है। इसे कम करने के लिए रूटों को जोन में विभाजित किया जा रहा है। योजना के तहत 9 फरवरी से यातायात थाना में ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों का निःशुल्क निबंधन शुरू कर दिया गया है। जिला परिवहन विभाग ने जिले के सभी ऑटो और ई-रिक्शा वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे 24 फरवरी से पहले अनिवार्य रूप से अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक निबंधन नहीं कराने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर और सुरक्षित
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि रूटों के जोन में विभाजन से वाहनों का संचालन अधिक व्यवस्थित होगा, जिससे जाम की समस्या में कमी आएगी और यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही, अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर भी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित जोन के अनुसार ही ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। इससे यातायात नियमों का पालन होगा और शहर में यातायात व्यवस्था मजबूत होगी। निबंधन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए प्रभारी यातायात थाना से संपर्क किया जा सकता है।
📞 दूरभाष नंबर: 9031827364  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *