गयाजी. महंगाई और इलाज के बढ़ते खर्च के दौर में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए अच्छी की खबर है। शहर के महारानी पेट्रोल पंप के पास स्थित जीविका हॉस्पिटल में फ्री मेडिकल कैंप का शुभारंभ किया गया। शिविर में महिलाओं समेत बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीज पहुंचे। सभी की निशुल्क जांच हुई। दवाएं भी मुफ्त दी गईं। करीब डेढ़ सौ महिलाओं की जांच की गई। खास बात यह कि फ्री मेडिकल हेल्थ कैम्प प्रत्येक माह के पहले रविवार को लगाया जाएगा। महिलाएं इलाज से दूर रह जाती इस मेडिकल कैंप का फोकस यह था कि वे महिलाएं, जो आर्थिक तंगी के कारण इलाज टाल देती हैं। खासकर गर्भवती महिलाएं, एनीमिया से जूझ रहीं युवतियां और कामकाजी गरीब महिलाएं इलाज से दूर रह जाती हैं। उन्हें इस शिविर में मुफ्त में सेवा देना था। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य जांच के साथ स्त्री रोग से जुड़ी समस्याओं पर खास ध्यान दिया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया शाही ने कहा कि अस्पताल कई साल से लगातार सेवा दे रहा है। अब इसे और व्यापक रूप दिया जा रहा है। तय किया गया है कि हर महीने के पहले रविवार को फ्री मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इसका मकसद यही है कि कोई भी महिला सिर्फ पैसों के अभाव में इलाज से वंचित न रहे। उन्होनें कहा कि पैसा से अधिक समाज की सेवा महत्वपूर्ण है। तभी उच्च शिक्षा दीक्षा का उद्देश्य सार्थक होता है। महिलाओं की सेहत पूरे परिवार की सेहत डॉ. शाही ने कहा कि महिलाओं की सेहत पूरे परिवार की सेहत से जुड़ी है। कमजोर महिला, कमजोर परिवार की नींव होती है। इसे मजबूत करना जरूरी है। इसी सोच के साथ कैंप में महिलाओं को कैल्शियम और आयरन की दवाएं भी मुफ्त दी गईं। ताकि एनीमिया और कमजोरी जैसी आम लेकिन गंभीर समस्याओं से निपटा जा सके। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जीविका हॉस्पिटल में डिलीवरी, आईसीयू और आपातकालीन इलाज की सुविधा उपलब्ध है। कोशिश है कि बेहतर इलाज मिले। खासकर उन महिलाओं को, जो झुग्गी-बस्तियों, ग्रामीण इलाकों या सामान्य परिवारों से आती हैं। कैंप में पहुंचीं महिलाओं ने कहा कि निजी अस्पतालों में इलाज महंगा हो गया है। ऐसे में यह पहल उनके लिए बड़ी राहत है। कई महिलाओं ने पहली बार किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से खुलकर अपनी समस्या साझा की। गयाजी. महंगाई और इलाज के बढ़ते खर्च के दौर में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए अच्छी की खबर है। शहर के महारानी पेट्रोल पंप के पास स्थित जीविका हॉस्पिटल में फ्री मेडिकल कैंप का शुभारंभ किया गया। शिविर में महिलाओं समेत बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीज पहुंचे। सभी की निशुल्क जांच हुई। दवाएं भी मुफ्त दी गईं। करीब डेढ़ सौ महिलाओं की जांच की गई। खास बात यह कि फ्री मेडिकल हेल्थ कैम्प प्रत्येक माह के पहले रविवार को लगाया जाएगा। महिलाएं इलाज से दूर रह जाती इस मेडिकल कैंप का फोकस यह था कि वे महिलाएं, जो आर्थिक तंगी के कारण इलाज टाल देती हैं। खासकर गर्भवती महिलाएं, एनीमिया से जूझ रहीं युवतियां और कामकाजी गरीब महिलाएं इलाज से दूर रह जाती हैं। उन्हें इस शिविर में मुफ्त में सेवा देना था। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य जांच के साथ स्त्री रोग से जुड़ी समस्याओं पर खास ध्यान दिया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया शाही ने कहा कि अस्पताल कई साल से लगातार सेवा दे रहा है। अब इसे और व्यापक रूप दिया जा रहा है। तय किया गया है कि हर महीने के पहले रविवार को फ्री मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इसका मकसद यही है कि कोई भी महिला सिर्फ पैसों के अभाव में इलाज से वंचित न रहे। उन्होनें कहा कि पैसा से अधिक समाज की सेवा महत्वपूर्ण है। तभी उच्च शिक्षा दीक्षा का उद्देश्य सार्थक होता है। महिलाओं की सेहत पूरे परिवार की सेहत डॉ. शाही ने कहा कि महिलाओं की सेहत पूरे परिवार की सेहत से जुड़ी है। कमजोर महिला, कमजोर परिवार की नींव होती है। इसे मजबूत करना जरूरी है। इसी सोच के साथ कैंप में महिलाओं को कैल्शियम और आयरन की दवाएं भी मुफ्त दी गईं। ताकि एनीमिया और कमजोरी जैसी आम लेकिन गंभीर समस्याओं से निपटा जा सके। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जीविका हॉस्पिटल में डिलीवरी, आईसीयू और आपातकालीन इलाज की सुविधा उपलब्ध है। कोशिश है कि बेहतर इलाज मिले। खासकर उन महिलाओं को, जो झुग्गी-बस्तियों, ग्रामीण इलाकों या सामान्य परिवारों से आती हैं। कैंप में पहुंचीं महिलाओं ने कहा कि निजी अस्पतालों में इलाज महंगा हो गया है। ऐसे में यह पहल उनके लिए बड़ी राहत है। कई महिलाओं ने पहली बार किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से खुलकर अपनी समस्या साझा की।


