सागर में आज निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन:11 जोड़ों का होगा विवाह, सादगी का संदेश देने, डोली में बैठाकर दुल्हनों को किया जाएगा विदा

सागर में आज निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन:11 जोड़ों का होगा विवाह, सादगी का संदेश देने, डोली में बैठाकर दुल्हनों को किया जाएगा विदा

सागर में मां कर्मा देवी जंयती महोत्सव के मौके पर साहू समाज के युवा मंडल द्वारा निःशुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। लगातार चौथे वर्ष हो रहे इस आयोजन में इस बार 11 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंधेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, यह सम्मेलन केवल विवाह कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और सादगीपूर्ण जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का संदेश भी देगा। कार्यक्रम पद्माकर सभागार मोतीनगर से शुरू होकर साहू समाज सामुदायिक भवन में संपन्न होगा। सम्मेलन की तैयारियां साहू समाज ट्रस्ट, महिला मंडल और युवा मंडल के पदाधिकारी व सदस्य ने लगभग पूरी कर ली हैं। सुबह निकलेगी बैंड-बाजों के साथ बारात
साहू समाज युवा मंडल के जिला अध्यक्ष खेमचंद साहू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पद्माकर सभागार मोतीनगर से बारात प्रस्थान के साथ होगी। बैंड-बाजे और घोड़ों के साथ निकलने वाली यह बारात साहू समाज सामुदायिक भवन पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे बारात का स्वागत और दूल्हों का तिलक-कलश पूजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे जयमाला और स्वागत समारोह आयोजित होगा। जिसमें नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा विवाह संस्कार
दोपहर 3 से 4 बजे के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संस्कार और पारंपरिक पंच पंवराई की रस्में संपन्न कराई जाएंगी। कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधि और आमंत्रित अतिथि भी शामिल होंगे। शाम 5 बजे अतिथियों का स्वागत और उद्बोधन होगा। शाम 6 बजे भक्तिभाव के साथ मां कर्मादेवी की भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी। इसके बाद समाज के सभी बंधु-भगिनियों के लिए स्नेहभोज का आयोजन रखा गया है। पारंपरिक डोली से होगी दुल्हनों की विदाई
महिला मंडल की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पारंपरिक डोली विदाई होगी। सभी 11 दुल्हनों की विदाई डोली में की जाएगी जो समारोह की भावनात्मक और सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करेगी। इसके बाद युवा मंडल द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ों को कारों के माध्यम से उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। समाज के लोग सामुदायिक भवन से एलिवेटेड कॉरिडोर तक अपने-अपने वाहनों के साथ विदाई जुलूस में शामिल होकर नवदंपतियों को शुभकामनाओं के साथ विदा करेंगे। विवाह सम्मेलन के दौरान समाज के लोगों के सहयोग से प्रत्येक जोड़े को घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री और उपहार प्रदान किए जाते हैं। समाज के कई परिवार स्वेच्छा से सहयोग राशि और वस्तुएं देते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *