इंदौर में नि:शुल्क शव-वाहन सेवा शुरू:सरकारी अस्पतालों से घर तक परिवहन, टोल-फ्री नंबर 155-334 पर करें कॉल

इंदौर में नि:शुल्क शव-वाहन सेवा शुरू:सरकारी अस्पतालों से घर तक परिवहन, टोल-फ्री नंबर 155-334 पर करें कॉल

इंदौर में शोकाकुल परिवारों की सुविधा के लिए नि:शुल्क शव-वाहन सेवा शुरू की गई है। यह सेवा सभी सरकारी अस्पतालों में उपचार के दौरान मृत्यु होने की स्थिति में लागू होगी। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई इस सेवा के तहत टोल-फ्री नंबर 155-334 जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल कर शव-वाहन बुलाया जा सकता है। सभी शासकीय अस्पतालों में लागू व्यवस्था सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हसानी के अनुसार, यह सुविधा जिले के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सहित अन्य शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध रहेगी। घर, मुक्तिधाम और कब्रिस्तान तक निःशुल्क परिवहन इस सेवा के तहत मृतक को सम्मानपूर्वक परिजनों को सुपुर्द कर उनके निवास स्थान, मुक्तिधाम या कब्रिस्तान तक निःशुल्क पहुंचाया जाएगा। यह सुविधा जिले की सीमा के भीतर लागू रहेगी। यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहतकारी मानी जा रही है, जिससे उन्हें कठिन समय में परिवहन का अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *