नालंदा जिले में आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज(25 जनवरी 2026) निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। साप्ताहिक शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में लगेगा। एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट समेत 10 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध कुमार के अलावा फिजिशियन डॉ. इंद्रजीत कुमार और डॉ. दीनानाथ वर्मा मौजूद रहेंगे। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय देव रंजन, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार, डॉ. रितेश कुमार और ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह मरीजों की जांच करेंगे। जनहित में महत्वपूर्ण पहल यह साप्ताहिक शिविर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो आर्थिक तंगी के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते हैं। निशुल्क परामर्श और जांच की सुविधा से आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा मिल सकेगी। संगठन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं। समय पर रोगों की पहचान और उचित उपचार से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। नालंदा जिले में आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज(25 जनवरी 2026) निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। साप्ताहिक शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में लगेगा। एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट समेत 10 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध कुमार के अलावा फिजिशियन डॉ. इंद्रजीत कुमार और डॉ. दीनानाथ वर्मा मौजूद रहेंगे। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय देव रंजन, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार, डॉ. रितेश कुमार और ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह मरीजों की जांच करेंगे। जनहित में महत्वपूर्ण पहल यह साप्ताहिक शिविर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो आर्थिक तंगी के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते हैं। निशुल्क परामर्श और जांच की सुविधा से आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा मिल सकेगी। संगठन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं। समय पर रोगों की पहचान और उचित उपचार से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।


