नालंदा में आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज(22 मार्च 2026) निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। साप्ताहिक शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में लगेगा। एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट समेत 10 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार, फिजिशियन डॉ. दीनानाथ वर्मा और डॉ. उमेश कुमार सिन्हा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. शहजाद आलम, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार, डॉ. रितेश कुमार और ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह मरीजों की जांच करेंगे।
शुगर टेस्ट भी करवा सकते हैं शिविर की खास बात यह है कि यहां परामर्श के साथ-साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से मुफ्त शुगर (मधुमेह) जांच की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा नागरिकों के लिए फुल बॉडी चेकअप की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति के प्रति जागरूक हो सके।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा ने ‘स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम’ बढ़ाने के संकल्प के साथ आम जनता से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। निवेदक मंडल ने अनुरोध किया है कि लोग निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और विशेषज्ञों की सलाह का लाभ उठाएं। समय पर रोगों की पहचान और उचित उपचार से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। नालंदा में आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज(22 मार्च 2026) निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। साप्ताहिक शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में लगेगा। एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट समेत 10 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार, फिजिशियन डॉ. दीनानाथ वर्मा और डॉ. उमेश कुमार सिन्हा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. शहजाद आलम, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार, डॉ. रितेश कुमार और ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह मरीजों की जांच करेंगे।
शुगर टेस्ट भी करवा सकते हैं शिविर की खास बात यह है कि यहां परामर्श के साथ-साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से मुफ्त शुगर (मधुमेह) जांच की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा नागरिकों के लिए फुल बॉडी चेकअप की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति के प्रति जागरूक हो सके।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा ने ‘स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम’ बढ़ाने के संकल्प के साथ आम जनता से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। निवेदक मंडल ने अनुरोध किया है कि लोग निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और विशेषज्ञों की सलाह का लाभ उठाएं। समय पर रोगों की पहचान और उचित उपचार से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।


