किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया ने जिले के सभी किसानों से निशुल्क फार्मर रजिस्ट्री अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के माध्यम से किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ना आसान होगा। लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंच सकेगा। इस उद्देश्य से जिले में 6 फरवरी 2026 तक विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले की सभी 226 पंचायतों में कुल 234 चिन्हित स्थलों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां किसान पहुंचकर निशुल्क फार्मर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा जिले में संचालित 800 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर भी यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन व्यवस्था भी की गई है, जिसके तहत किसान bhfr.agristack.gov.in/farmer-registr पोर्टल पर जाकर घर बैठे अपना पंजीकरण करा सकते हैं। हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश यह अभियान सीमित अवधि के लिए है, इसलिए सभी किसान समय रहते पंजीकरण अवश्य कराएं। संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया है कि पंजीकरण के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए। शिविरों पर आवश्यक तकनीकी संसाधन, इंटरनेट सुविधा और कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का एक समेकित और प्रमाणिक डाटाबेस तैयार होगा, जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि अनुदान, बीज व उर्वरक सब्सिडी जैसी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा सकेगा। इससे फर्जीवाड़े पर भी प्रभावी रोक लगेगी और वास्तविक किसानों को प्राथमिकता मिलेगी। किसानों की सहायता के लिए कृषि विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18001801551, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18003456215 जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे नजदीकी शिविर या सीएससी केंद्र पर पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया ने जिले के सभी किसानों से निशुल्क फार्मर रजिस्ट्री अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के माध्यम से किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ना आसान होगा। लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंच सकेगा। इस उद्देश्य से जिले में 6 फरवरी 2026 तक विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले की सभी 226 पंचायतों में कुल 234 चिन्हित स्थलों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां किसान पहुंचकर निशुल्क फार्मर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा जिले में संचालित 800 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर भी यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन व्यवस्था भी की गई है, जिसके तहत किसान bhfr.agristack.gov.in/farmer-registr पोर्टल पर जाकर घर बैठे अपना पंजीकरण करा सकते हैं। हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश यह अभियान सीमित अवधि के लिए है, इसलिए सभी किसान समय रहते पंजीकरण अवश्य कराएं। संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया है कि पंजीकरण के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए। शिविरों पर आवश्यक तकनीकी संसाधन, इंटरनेट सुविधा और कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का एक समेकित और प्रमाणिक डाटाबेस तैयार होगा, जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि अनुदान, बीज व उर्वरक सब्सिडी जैसी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा सकेगा। इससे फर्जीवाड़े पर भी प्रभावी रोक लगेगी और वास्तविक किसानों को प्राथमिकता मिलेगी। किसानों की सहायता के लिए कृषि विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18001801551, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18003456215 जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे नजदीकी शिविर या सीएससी केंद्र पर पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं।


