गाड़ी के ड्राइवर की आंखों की फ्री में जांच:समस्तीपुर में परिवहन विभाग ने की पहल, आंख जांच कैंप का आयोजन हुआ

गाड़ी के ड्राइवर की आंखों की फ्री में जांच:समस्तीपुर में परिवहन विभाग ने की पहल, आंख जांच कैंप का आयोजन हुआ

समस्तीपुर में परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है। इसके तहत आज शहर के कर्पूरी बस पड़ाव परिसर में गाड़ी ड्राइवर के लिए नेत्र व स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के जरिए कर्पूरी बस पड़ाव से खुलने वाली बसों के अलावा अन्य गाड़ी ड्राइवर के नेत्र व स्वास्थ्य की जांच की गई। दिन के 2 तक 50 से अधिक बस और अन्य गाड़ी के ड्राइवरों के नेत्र व स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। सदर अस्पताल के आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत यह अभियान चलाया गया है, इस दौरान चालकों के आंख की जांच की गई है। क्योंकि गाड़ी चलाने के दौरान आंख की रोशनी का बेहतर होना बहुत जरूरी है। कुछ चालकों में आंख की रोशनी में कमी पाई गई है, उन्हें जांच के बाद चश्मा भी विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे ड्राइवर, जो आज जांच नहीं कर पाए हैं, वह सदर अस्पताल में पहुंचकर अपनी आंखों की रोशनी की जांच करा लें । जरूरत के हिसाब से उन्हें चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि वह सुरक्षित वाहनों का परिचालन कर सके। जिला प्रशासन की यह अच्छी पहल जिला परिवहन मोटर संगठन के सेक्रेटरी सुमन कुमार ने बताया कि हेल्थ चेकअप कैंप समय-समय पर होना जरूरी है इससे ड्राइवरों के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी मिलती रहती है। जिला प्रशासन की यह अच्छी पहल है। परिवहन पदाधिकारी ने क्या कहा जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल ने बताया कि राज्य स्तर पर परिवहन माह का आयोजन किया गया है। जिसके तहत जिले में अलग-अलग तिथियों में जागरूकता को लेकर अलग-अलग काम किए जा रहे हैं मंगलवार को परिवहन चालकों के स्वास्थ्य की जांच की गई है । जागरूकता कार्यक्रम आने वाले 31 जनवरी तक जारी रहेगा। समस्तीपुर में परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है। इसके तहत आज शहर के कर्पूरी बस पड़ाव परिसर में गाड़ी ड्राइवर के लिए नेत्र व स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के जरिए कर्पूरी बस पड़ाव से खुलने वाली बसों के अलावा अन्य गाड़ी ड्राइवर के नेत्र व स्वास्थ्य की जांच की गई। दिन के 2 तक 50 से अधिक बस और अन्य गाड़ी के ड्राइवरों के नेत्र व स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। सदर अस्पताल के आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत यह अभियान चलाया गया है, इस दौरान चालकों के आंख की जांच की गई है। क्योंकि गाड़ी चलाने के दौरान आंख की रोशनी का बेहतर होना बहुत जरूरी है। कुछ चालकों में आंख की रोशनी में कमी पाई गई है, उन्हें जांच के बाद चश्मा भी विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे ड्राइवर, जो आज जांच नहीं कर पाए हैं, वह सदर अस्पताल में पहुंचकर अपनी आंखों की रोशनी की जांच करा लें । जरूरत के हिसाब से उन्हें चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि वह सुरक्षित वाहनों का परिचालन कर सके। जिला प्रशासन की यह अच्छी पहल जिला परिवहन मोटर संगठन के सेक्रेटरी सुमन कुमार ने बताया कि हेल्थ चेकअप कैंप समय-समय पर होना जरूरी है इससे ड्राइवरों के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी मिलती रहती है। जिला प्रशासन की यह अच्छी पहल है। परिवहन पदाधिकारी ने क्या कहा जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल ने बताया कि राज्य स्तर पर परिवहन माह का आयोजन किया गया है। जिसके तहत जिले में अलग-अलग तिथियों में जागरूकता को लेकर अलग-अलग काम किए जा रहे हैं मंगलवार को परिवहन चालकों के स्वास्थ्य की जांच की गई है । जागरूकता कार्यक्रम आने वाले 31 जनवरी तक जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *