प्रयागराज के कैंटोनमेंट अस्पताल में महिलाओं के लिए निःशुल्क जांच:MRI, CT स्कैन, 2D इको, डिजिटल X-RAY और पैथोलॉजी की सुविधा

प्रयागराज के सदर बाजार स्थित छावनी परिषद जनरल अस्पताल महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में विशेष पहल कर रहा है। प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल बन चुका है। जहां महिलाओं को एमआरआई, सीटी स्कैन, 2डी इको, डिजिटल एक्स-रे और पैथोलॉजी सहित सभी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करा रहा है । महिला मरीजों को लंबी कतारों से राहत देने के लिए ‘क्यूलेस सिस्टम’ लागू किया गया है। इसके तहत वे सीधे काउंटर पर पर्चा बनवाकर डॉक्टर से परामर्श ले सकती हैं। अस्पताल निदेशक सिद्धार्थ पाण्डेय ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह पहल 15 फरवरी से शुरू की गई । अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज आते हैं। जिनमें करीब 50 प्रतिशत महिलाएं हैं। पिछले महीने से रोजाना 150-170 महिलाएं इन सुविधाओं का लाभ उठा रही हैं। डॉक्टर अभिषेक सरकार के अनुसार, एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार व समाज की आधारशिला है। यही कारण है कि यहां जांचें निःशुल्क होने के साथ जरूरी दवाइयां सरकारी दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल मुख्यतः सेना कर्मियों व उनके आश्रितों के लिए है। लेकिन इमरजेंसी व ओपीडी में आम नागरिकों का इलाज भी किया जा रहा है। एलोपैथी के साथ आयुर्वेद व होम्योपैथी सेवाएं छावनी परिषद जनरल अस्पताल में एलोपैथी के अलावा आयुर्वेद व होम्योपैथी चिकित्सा पूरी तरह उपलब्ध है। आयुष्मान भारत योजना के कार्डधारकों को हृदय रोग व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज भी मिल रहा है ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *