पूर्णिया | पूर्णिया में वेरिकोज वेन की समस्या से ग्रसित मरीजों के लिए कल निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा । यह शिविर शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. देवी राम के क्लिनिक में 21 दिसम्बर को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में सिलिगुड़ी के वेरिकोज वेन स्पेशलिस्ट डॉ. मितेश कुमार मरीजों को मुफ्त में परामर्श के साथ साथ निशुल्क जांच भी करेगें। डॉ. देवी राम ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक महीना लगाया जाता है। शिविर में एक्स रे भी होता है। भास्कर न्यूज| पूर्णिया संयुक्त कृषि भवन सभागार में राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन (कृषोन्नति योजना) के दो दिवसीय तहत राई-सरसों की वैज्ञानिक खेती, प्रसंस्करण एवं विपणन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त निदेशक (शष्य) मनोज कुमार , डीएओ हरिद्वार प्रसाद चौरसिया ने किया। इस दौरान सहायक निदेशक (शष्य) प्रक्षेत्र, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय के पौधा संरक्षण एवं शष्य के वैज्ञानिक, कृषि समन्वयक, प्रखंडों से आए प्रगतिशील किसान शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएओ हरिद्वार प्रसाद चौरसिया द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन का मुख्य उद्देश्य देश में खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना, जिसके लिए तिलहन फसलों का क्षेत्र-विस्तार, उत्पादकता वृद्धि एवं किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना आवश्यक है। किसानों को सरकार द्वारा संचालित अनुदान योजनाओं, बीज वितरण एवं तकनीकी सहायता की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा राई-सरसों सहित अन्य तेलहन फसलों की उन्नत खेती तकनीक, उन्नत बीजों का प्रयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि यंत्रों की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी गई। पूर्णिया | पूर्णिया में वेरिकोज वेन की समस्या से ग्रसित मरीजों के लिए कल निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा । यह शिविर शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. देवी राम के क्लिनिक में 21 दिसम्बर को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में सिलिगुड़ी के वेरिकोज वेन स्पेशलिस्ट डॉ. मितेश कुमार मरीजों को मुफ्त में परामर्श के साथ साथ निशुल्क जांच भी करेगें। डॉ. देवी राम ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक महीना लगाया जाता है। शिविर में एक्स रे भी होता है। भास्कर न्यूज| पूर्णिया संयुक्त कृषि भवन सभागार में राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन (कृषोन्नति योजना) के दो दिवसीय तहत राई-सरसों की वैज्ञानिक खेती, प्रसंस्करण एवं विपणन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त निदेशक (शष्य) मनोज कुमार , डीएओ हरिद्वार प्रसाद चौरसिया ने किया। इस दौरान सहायक निदेशक (शष्य) प्रक्षेत्र, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय के पौधा संरक्षण एवं शष्य के वैज्ञानिक, कृषि समन्वयक, प्रखंडों से आए प्रगतिशील किसान शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएओ हरिद्वार प्रसाद चौरसिया द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन का मुख्य उद्देश्य देश में खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना, जिसके लिए तिलहन फसलों का क्षेत्र-विस्तार, उत्पादकता वृद्धि एवं किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना आवश्यक है। किसानों को सरकार द्वारा संचालित अनुदान योजनाओं, बीज वितरण एवं तकनीकी सहायता की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा राई-सरसों सहित अन्य तेलहन फसलों की उन्नत खेती तकनीक, उन्नत बीजों का प्रयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि यंत्रों की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी गई।


