मोतिहारी में यूथ के लिए मुफ्त आर्मी ट्रेनिंग सेंटर:रिटायर्ड सूबेदार अरुण कुमार दूबे ने किया एकेडमी का उद्घाटन

मोतिहारी में यूथ के लिए मुफ्त आर्मी ट्रेनिंग सेंटर:रिटायर्ड सूबेदार अरुण कुमार दूबे ने किया एकेडमी का उद्घाटन

पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सेमूआपुर खेल मैदान में युवाओं के लिए एक निशुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण केंद्र ‘केडी फिजिकल एकेडमी’ का उद्घाटन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए तैयार करना है। अकादमी का शुभारंभ डुमरियाघाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार, पूर्व सरपंच पंडित सुदामा तिवारी, मुक्तिनारायण मिश्र और सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार अरुण कुमार दूबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताया थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सूबेदार अरुण कुमार दूबे ने सेना में रहते हुए देश की सेवा की है। अब वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर सेना में भेजने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताया। वरिष्ठ अधिवक्ता शिवपूजन प्रसाद ठाकुर ने बताया कि यह अकादमी स्वर्गीय कपिल दूबे की स्मृति में खोली गई है, जो समाजसेवा के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने कहा कि अरुण कुमार दूबे अपने बड़े पापा के आदर्शों से प्रेरित होकर यह पहल कर रहे हैं, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। निशुल्क प्रशिक्षण देकर सेना में भर्ती के योग्य बनाना लक्ष्य सूबेदार अरुण कुमार दूबे ने कहा कि उनका लक्ष्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर सेना में भर्ती के योग्य बनाना है। इसी उद्देश्य से इस अकादमी की स्थापना की गई है।इस कार्यक्रम में बच्चा गिरि, मुना शंकर मिश्र, अमित कुमार सिंह, विक्की कुमार दूबे, प्रदीप गिरि सहित लगभग 500 युवा उपस्थित थे। पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सेमूआपुर खेल मैदान में युवाओं के लिए एक निशुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण केंद्र ‘केडी फिजिकल एकेडमी’ का उद्घाटन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए तैयार करना है। अकादमी का शुभारंभ डुमरियाघाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार, पूर्व सरपंच पंडित सुदामा तिवारी, मुक्तिनारायण मिश्र और सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार अरुण कुमार दूबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताया थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सूबेदार अरुण कुमार दूबे ने सेना में रहते हुए देश की सेवा की है। अब वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर सेना में भेजने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताया। वरिष्ठ अधिवक्ता शिवपूजन प्रसाद ठाकुर ने बताया कि यह अकादमी स्वर्गीय कपिल दूबे की स्मृति में खोली गई है, जो समाजसेवा के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने कहा कि अरुण कुमार दूबे अपने बड़े पापा के आदर्शों से प्रेरित होकर यह पहल कर रहे हैं, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। निशुल्क प्रशिक्षण देकर सेना में भर्ती के योग्य बनाना लक्ष्य सूबेदार अरुण कुमार दूबे ने कहा कि उनका लक्ष्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर सेना में भर्ती के योग्य बनाना है। इसी उद्देश्य से इस अकादमी की स्थापना की गई है।इस कार्यक्रम में बच्चा गिरि, मुना शंकर मिश्र, अमित कुमार सिंह, विक्की कुमार दूबे, प्रदीप गिरि सहित लगभग 500 युवा उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *