लाइसेंस दिलाने के नाम पर 9.68 लाख की ठगी:12 माह तक टरकाती रही काकादेव पुलिस फिर दर्ज की FIR

लाइसेंस दिलाने के नाम पर 9.68 लाख की ठगी:12 माह तक टरकाती रही काकादेव पुलिस फिर दर्ज की FIR

साइबर ठग ने कस्टमर सर्विस प्वाइंट (सीएसपी) लाइसेंस दिलाने के नाम पर विजय नगर निवासी ज्ञानेंद्र सिंह से 9.68 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल और पुलिस से की। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस उन्हें 12 माह तक टरकाती रही। पीड़ित की शिकायत पर काकादेव पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार बीती छह दिसंबर 2024 को उनके वाट्सएप पर मधु शर्मा नाम की एक महिला कि कॉल आई। आरोप है कि महिला ने सीपीसी अनुसंधान केंद्र का लाइसेंस दिलाने का झांसा दिया। क्यूआर कोड भेजकर अलग-अलग किस्तों में तीन लाख रुपये से अधिक का भुगतान कराया। उनसे एपीएस पेआउट और डीएमटी वॉलेट में रकम मंगाई गई। इसके बाद सरकारी फंड अटकने की बात कहकर दोबारा भुगतान करवाया। आरोपियों ने उनसे कुल 9.68 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए। जनवरी 2025 में सूरज नाम के व्यक्ति की कॉल आई, जिसने खाते में रकम मंगवाकर दोगुना करके लौटाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद से आरोपी लगाकर उन्हें टरका रहे थे। काकादेव थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *