मुजफ्फरपुर| शहर के अखाड़ाघाट और गोला रोड इलाके के दो कारोबारियों से साइबर अपराधियों ने कुल 1.48 लाख रुपए की ठगी कर ली। अखाड़ाघाट के किराना दुकानदार ने पुलिस को बताया कि पिछले बुधवार को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही स्क्रीन पर वीडियो चलने लगा, लेकिन दूसरी ओर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। अगले दिन अश्लील वीडियो भेजकर उन्हें बदनाम करने की धमकी दी गई। आरोपित के दबाव में आकर 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसी तरह गोला रोड निवासी एक अन्य कारोबारी ने बताया कि गुरुवार को व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से अश्लील वीडियो भेजा गया और रुपए की मांग की गई। डर के कारण उन्होंने 68 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। मुजफ्फरपुर| शहर के अखाड़ाघाट और गोला रोड इलाके के दो कारोबारियों से साइबर अपराधियों ने कुल 1.48 लाख रुपए की ठगी कर ली। अखाड़ाघाट के किराना दुकानदार ने पुलिस को बताया कि पिछले बुधवार को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही स्क्रीन पर वीडियो चलने लगा, लेकिन दूसरी ओर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। अगले दिन अश्लील वीडियो भेजकर उन्हें बदनाम करने की धमकी दी गई। आरोपित के दबाव में आकर 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसी तरह गोला रोड निवासी एक अन्य कारोबारी ने बताया कि गुरुवार को व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से अश्लील वीडियो भेजा गया और रुपए की मांग की गई। डर के कारण उन्होंने 68 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।


