कानपुर में नटराज फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी:पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज जांच शुरू की

कानपुर में नटराज फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी:पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज जांच शुरू की

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में नटराज पेंसिल कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। गंगापुर चकवादा निवासी प्रमोद कुमार कटियार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात कल्याणपुर क्षेत्र में शाहरूख व चांदबाबू से हुई थी। दोनों ने उसे शुभम चौरसिया उर्फ चमन, नीलम चौरसिया और श्रीकांत चौरसिया से मिलवाया। फ्रेंचाइजी की बात कह कर रुपए ठगे पीड़ित ने आरोप लगाते हुए एक जुलाई 2025 को आरोपितों ने नटराज पेंसिल कंपनी में पेंसिल पैकिंग का काम फ्रेंचाइजी के रूप में दिलाने का झांसा देकर उसके घर पहुंचकर 40 हजार रुपये नकद ले लिए। इसके बाद आरोपितों ने कंपनी के नाम पर कूटरचित व फर्जी प्रपत्र सौंप दिए। इस दौरान जब काम नहीं मिला तो पूछने पर आरोपित भरोसा दिलाते रहे कि बिना काम के भी हर महीने भुगतान मिलेगा, लेकिन पीड़ित को कोई धनराशि नहीं मिली। पीड़ित के अनुसार जब उसने रुपये वापस मांगे तो शुभम चौरसिया व ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बोले- थाना प्रभारी कल्याणपुर संतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जाँच दौरान जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *