बिहार बीजेपी के कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी के खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने BCA का चेयरमैन रहते हुए 30 लाख रुपए गलत तरीके से खाते से निकाल लिए। यह आरोप आशुतोष झा(41) की ओर से लगाया गया है। आशुतोष को FIR कराने के लिए हाईकोर्ट तक जाना पड़ा। इसके बाद अब इस मामले में उस समय के तत्कालीन BCA चेयरमैन राकेश तिवारी, लेखपाल मनीष कुमार और अन्य अज्ञात के खिलाफ FIR हुई है। फिलहाल राकेश तिवारी बीजेपी में प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर हैं। 30 लाख रुपए का गबन आशुतोष का आरोप है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह का निधन 24 जून 2024 को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। इसके बाद गलत तरीके से जालसाजी करके तत्कालीन चेयरमैन राकेश तिवारी, लेखपाल मनीष कुमार, बोरिंग रोड स्थित HDFC बैंक के अन्य कर्मियों ने मिलकर BCA की खाता संख्या 50200051955995 से 30 लाख रुपए गबन कर लिए। निकासी के बाद दूसरे खाते में रुपए भेज दिए गए। संयुक्त हस्ताक्षर से ही खाते से रुपए की निकासी संभव है। अब तक जो भी निकासी होती थी, इसमें कोषाध्यक्ष और चेयरमैन (अध्यक्ष) के संयुक्त हस्ताक्षर से होती थी। बावजूद इसके राकेश तिवारी ने बैंक प्रबंधन, BCA के अन्य कर्मियों को अपने विश्वास में लेकर मृत कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह के जाली हस्ताक्षर कर रुपए निकालते रहे। इसमें RTGS और नगद निकासी भी शामिल है। खेल के नाम पर धन उगाही का आरोप राकेश तिवारी पर खेल के नाम पर धन उगाही का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि राकेश तिवारी का BCA पर अवैध तरीके से कब्जा है। पद पर रहते हुए उन्होंने BCCI से मिले करोड़ों रुपए का घोटाला किया। बाहरी राज्य के खिलाड़ियों को बिहार से खेलवाकर सालाना करोड़ों की धन उगाही की। परिवाद के आधार पर प्राथमिकी पाटलिपुत्र थानेदार अतुलेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के परिवाद के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 का मामला है। पुलिस छानबीन कर रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। बिहार बीजेपी के कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी के खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने BCA का चेयरमैन रहते हुए 30 लाख रुपए गलत तरीके से खाते से निकाल लिए। यह आरोप आशुतोष झा(41) की ओर से लगाया गया है। आशुतोष को FIR कराने के लिए हाईकोर्ट तक जाना पड़ा। इसके बाद अब इस मामले में उस समय के तत्कालीन BCA चेयरमैन राकेश तिवारी, लेखपाल मनीष कुमार और अन्य अज्ञात के खिलाफ FIR हुई है। फिलहाल राकेश तिवारी बीजेपी में प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर हैं। 30 लाख रुपए का गबन आशुतोष का आरोप है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह का निधन 24 जून 2024 को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। इसके बाद गलत तरीके से जालसाजी करके तत्कालीन चेयरमैन राकेश तिवारी, लेखपाल मनीष कुमार, बोरिंग रोड स्थित HDFC बैंक के अन्य कर्मियों ने मिलकर BCA की खाता संख्या 50200051955995 से 30 लाख रुपए गबन कर लिए। निकासी के बाद दूसरे खाते में रुपए भेज दिए गए। संयुक्त हस्ताक्षर से ही खाते से रुपए की निकासी संभव है। अब तक जो भी निकासी होती थी, इसमें कोषाध्यक्ष और चेयरमैन (अध्यक्ष) के संयुक्त हस्ताक्षर से होती थी। बावजूद इसके राकेश तिवारी ने बैंक प्रबंधन, BCA के अन्य कर्मियों को अपने विश्वास में लेकर मृत कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह के जाली हस्ताक्षर कर रुपए निकालते रहे। इसमें RTGS और नगद निकासी भी शामिल है। खेल के नाम पर धन उगाही का आरोप राकेश तिवारी पर खेल के नाम पर धन उगाही का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि राकेश तिवारी का BCA पर अवैध तरीके से कब्जा है। पद पर रहते हुए उन्होंने BCCI से मिले करोड़ों रुपए का घोटाला किया। बाहरी राज्य के खिलाड़ियों को बिहार से खेलवाकर सालाना करोड़ों की धन उगाही की। परिवाद के आधार पर प्राथमिकी पाटलिपुत्र थानेदार अतुलेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के परिवाद के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 का मामला है। पुलिस छानबीन कर रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।


