बक्सर सड़क हादसे में चौथे युवक की मौत:इंटर की परीक्षा देने वाला था, दोस्तों के साथ निकला था बाइक पर

बक्सर सड़क हादसे में चौथे युवक की मौत:इंटर की परीक्षा देने वाला था, दोस्तों के साथ निकला था बाइक पर

बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक और युवक की मौत हो गई है। वाराणसी ले जाते समय चौथे घायल युवक रितेश सिंह (20) ने रास्ते में दम तोड़ दिया। गुरुवार को जब उसका शव गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक रितेश सिंह बनारपुर गांव का निवासी था। उसके पिता वंशीधर सिंह खेती-बाड़ी करते हैं। रितेश अपने दो भाइयों में छोटा था और इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा देने की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार, बुधवार को वह अपने दोस्तों के साथ बाइक पर निकला था। 100KM की रफ्तार से थी दोनों गाड़ी यह दुर्घटना बुधवार दोपहर को बक्सर–मोहनिया एनएच 319ए पर रोहनीभान गांव के पास हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकें 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार में थीं और आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों में बनारपुर गांव के सूर्य देव कुमार (25 वर्ष), कैमूर जिले के चंद्रेश निवासी सैफ अली (24 वर्ष), और उपेंद्र प्रजापति (26 वर्ष) शामिल थे। सूर्य देव कुमार पटना में जिम ट्रेनर थे और उनकी शादी 21 फरवरी को होने वाली थी। वह दो दिन पहले ही गांव आए थे। कॉपी-किताब सप्लाई का करते थे काम उपेंद्र प्रजापति की शादी मई महीने में तय थी। वह गांव में स्कूलों में कॉपी-किताब सप्लाई का काम करते थे और अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। सैफ अली भी अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। इन तीनों की मौके पर मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल रितेश सिंह और एक अन्य युवक रूपेश कुमार (पिता नंद किशोर कुशवाहा) को पहले बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया था। रितेश को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक और युवक की मौत हो गई है। वाराणसी ले जाते समय चौथे घायल युवक रितेश सिंह (20) ने रास्ते में दम तोड़ दिया। गुरुवार को जब उसका शव गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक रितेश सिंह बनारपुर गांव का निवासी था। उसके पिता वंशीधर सिंह खेती-बाड़ी करते हैं। रितेश अपने दो भाइयों में छोटा था और इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा देने की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार, बुधवार को वह अपने दोस्तों के साथ बाइक पर निकला था। 100KM की रफ्तार से थी दोनों गाड़ी यह दुर्घटना बुधवार दोपहर को बक्सर–मोहनिया एनएच 319ए पर रोहनीभान गांव के पास हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकें 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार में थीं और आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों में बनारपुर गांव के सूर्य देव कुमार (25 वर्ष), कैमूर जिले के चंद्रेश निवासी सैफ अली (24 वर्ष), और उपेंद्र प्रजापति (26 वर्ष) शामिल थे। सूर्य देव कुमार पटना में जिम ट्रेनर थे और उनकी शादी 21 फरवरी को होने वाली थी। वह दो दिन पहले ही गांव आए थे। कॉपी-किताब सप्लाई का करते थे काम उपेंद्र प्रजापति की शादी मई महीने में तय थी। वह गांव में स्कूलों में कॉपी-किताब सप्लाई का काम करते थे और अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। सैफ अली भी अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। इन तीनों की मौके पर मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल रितेश सिंह और एक अन्य युवक रूपेश कुमार (पिता नंद किशोर कुशवाहा) को पहले बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया था। रितेश को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *