पूर्णिया गैंगरेप केस में चौथा आरोपी गिरफ्तार:SIT ने छापेमारी कर शातिर को दबोचा, पकड़े गए बदमाश से सख्ती से पूछताछ जारी

पूर्णिया गैंगरेप केस में चौथा आरोपी गिरफ्तार:SIT ने छापेमारी कर शातिर को दबोचा, पकड़े गए बदमाश से सख्ती से पूछताछ जारी

पूर्णिया में ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप मामले में एसआईटी ने छापेमारी करते हुए चौथे आरोपी को भी धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डगरुआ थाना क्षेत्र के वार्ड 7 निवासी महताब उर्फ कारू के तौर पर हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर गठित एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है। गैंगरेप मामले में अब तक चार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. जुनैद, मोहम्मद इरफान, नेवा लाल चौक की एक महिला और अब महताब उर्फ कारू शामिल है। इससे पहले इस गैंगरेप मामले में उप मुखिया पति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मंगलवार रात छापेमारी कर मोहम्मद इरफान और बेबी नाम की महिला को भी दबोचा था। शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद एसआईटी का दायरा और तेज किया गया। जांच के लिए विशेष टीम का गठन मामले को लेकर पहले पूर्णिया प्रमंडल के आईजी विवेकानंद ने बताया था कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल कुल पांच आरोपियों की पहचान कर ली है, जिन्होंने जुनैद के गैरेज में युवती के साथ हैवानियत की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है और उनके बयान के आधार पर अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीम सक्रिय है और जल्द ही सभी को सलाखों के पीछे भेजने का दावा किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि किसी भी महिला के साथ इस तरह की घटना अक्षम्य है और इस मामले में किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। पूर्णिया में ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप मामले में एसआईटी ने छापेमारी करते हुए चौथे आरोपी को भी धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डगरुआ थाना क्षेत्र के वार्ड 7 निवासी महताब उर्फ कारू के तौर पर हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर गठित एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है। गैंगरेप मामले में अब तक चार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. जुनैद, मोहम्मद इरफान, नेवा लाल चौक की एक महिला और अब महताब उर्फ कारू शामिल है। इससे पहले इस गैंगरेप मामले में उप मुखिया पति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मंगलवार रात छापेमारी कर मोहम्मद इरफान और बेबी नाम की महिला को भी दबोचा था। शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद एसआईटी का दायरा और तेज किया गया। जांच के लिए विशेष टीम का गठन मामले को लेकर पहले पूर्णिया प्रमंडल के आईजी विवेकानंद ने बताया था कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल कुल पांच आरोपियों की पहचान कर ली है, जिन्होंने जुनैद के गैरेज में युवती के साथ हैवानियत की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है और उनके बयान के आधार पर अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीम सक्रिय है और जल्द ही सभी को सलाखों के पीछे भेजने का दावा किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि किसी भी महिला के साथ इस तरह की घटना अक्षम्य है और इस मामले में किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *