मस्जिद से निकले 4 युवकों पर फायरिंग:वार्ड सदस्य का बेटा समेत चार गंभीर,6 महीने पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद ; पटना रेफर

मस्जिद से निकले 4 युवकों पर फायरिंग:वार्ड सदस्य का बेटा समेत चार गंभीर,6 महीने पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद ; पटना रेफर

जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जखड़ा गांव में रविवार शाम मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकले चार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस हमले में सभी चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। घायलों में वार्ड सदस्य मकसूद खान के पुत्र नुमान खान सहित एक ही परिवार के तीन सदस्य और एक अन्य ग्रामीण शामिल हैं। घायलों की पहचान जखड़ा निवासी अरबाज खान (17), मोफिज खान (28), अरमान खान (43) और नुमान खान के रूप में हुई है। सभी को सदर अस्पताल लाया गया था, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। घायल नुमान के पिता और वार्ड सदस्य मकसूद खान ने आरोप लगाया है कि छह माह पहले मवेशी को लेकर उनके पड़ोसी मो. नाटो उर्फ गुफान से विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि रविवार को नमाज के बाद लौटते समय आरोपी पक्ष ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। थानाध्यक्ष बोले- गोलीबारी दो पक्षों के बीच हुई घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि यह गोलीबारी दो पक्षों के बीच हुई है और पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जखड़ा गांव में रविवार शाम मस्जिद से नमाज अदा कर बाहर निकले चार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस हमले में सभी चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। घायलों में वार्ड सदस्य मकसूद खान के पुत्र नुमान खान सहित एक ही परिवार के तीन सदस्य और एक अन्य ग्रामीण शामिल हैं। घायलों की पहचान जखड़ा निवासी अरबाज खान (17), मोफिज खान (28), अरमान खान (43) और नुमान खान के रूप में हुई है। सभी को सदर अस्पताल लाया गया था, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। घायल नुमान के पिता और वार्ड सदस्य मकसूद खान ने आरोप लगाया है कि छह माह पहले मवेशी को लेकर उनके पड़ोसी मो. नाटो उर्फ गुफान से विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि रविवार को नमाज के बाद लौटते समय आरोपी पक्ष ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। थानाध्यक्ष बोले- गोलीबारी दो पक्षों के बीच हुई घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि यह गोलीबारी दो पक्षों के बीच हुई है और पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *