भागलपुर में चार युवकों की बेरहमी से पिटाई:बकरी चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटा; सभी का सिर फटा, हालत नाजुक

भागलपुर में चार युवकों की बेरहमी से पिटाई:बकरी चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटा; सभी का सिर फटा, हालत नाजुक

भागलपुर में शनिवार देर रात बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए मायागंज में एडमिट कराया गया है। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के बोरवा गांव की है। घायलों की पहचान टीपू(20), साबिर(22), रुपेश(24) और सरफराज(30) के तौर पर हुई है। सभी मधुबनी जिला के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक चारों युवक स्कॉर्पियो से बोरवा गांव में घूम रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने बकरी चोरी का आरोप लगाकर पकड़ लिया। बिना कुछ पूछे लाठी-डंडे से पीट दिया। इतनी बेरहमी से पीटा कि सभी का सिर फट गया। शरीर पर गहरे जख्म के निशान है। पुलिस ने भीड़ से निकालकर अस्पताल पहुंचाया मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ से निकालकर नवगछिया अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने बकरी चोरी के संदेह में युवकों की पिटाई की है। हालांकि किसी के पास कुछ नहीं मिला। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पिटाई में शामिल ग्रामीणों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर में शनिवार देर रात बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए मायागंज में एडमिट कराया गया है। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के बोरवा गांव की है। घायलों की पहचान टीपू(20), साबिर(22), रुपेश(24) और सरफराज(30) के तौर पर हुई है। सभी मधुबनी जिला के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक चारों युवक स्कॉर्पियो से बोरवा गांव में घूम रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने बकरी चोरी का आरोप लगाकर पकड़ लिया। बिना कुछ पूछे लाठी-डंडे से पीट दिया। इतनी बेरहमी से पीटा कि सभी का सिर फट गया। शरीर पर गहरे जख्म के निशान है। पुलिस ने भीड़ से निकालकर अस्पताल पहुंचाया मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ से निकालकर नवगछिया अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने बकरी चोरी के संदेह में युवकों की पिटाई की है। हालांकि किसी के पास कुछ नहीं मिला। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पिटाई में शामिल ग्रामीणों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *