सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर लगाई फांसी, FIR दर्ज:चार युवकों को अपनी मौत के लिए बताया था जिम्मेदार, शनिवार को मिला था शव

सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर लगाई फांसी, FIR दर्ज:चार युवकों को अपनी मौत के लिए बताया था जिम्मेदार, शनिवार को मिला था शव

अंबिकापुर में युवक द्वारा सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर फांसी लगा लिए जाने के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया है। युवक का विवाद आरोपी युवकों से हुआ था, जिसके बाद चारों ने मृतक के घर पहुंचकर उसके माता-पिता,भाई व मृतक के धमकी दी थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बौरीपारा शिकारी रोड निवासी परम तिवारी (25) ने शुक्रवार की रात अपने घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी। फांसी लगाने के पहले उसने 1 मिनट 22 सेकेंड का वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। युवक का शव शनिवार को फांसी पर झूलता मिला था। पुलिस मृतक के वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही थी। चार युवकों को बताया मौत का जिम्मेदार मृतक परम तिवारी शुक्रवार 5 दिसंबर की शाम अग्रसेन चौक के पास जिम गया था। वहां से दो अन्य दोस्तों के साथ बाहर आया। उसका चार युवकों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद परम तिवारी घर आ गया। परम तिवारी ने अपना वीडियो रिकार्ड कर बताया था कि देर शाम चार युवक उसके घर पहुंचे एवं उसे व उसके माता-पिता व भाई को जान से मारने की धमकी दी। परम तिवारी ने अपनी मौत के लिए चारों युवकों को जिम्मेदार बताया था। पुलिस ने दर्ज किया अपराध युवक द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट किए गए वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की। परम तिवारी के साथ घटना की रात मौजूद दो युवकों एवं परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की। सरगुजा ASP अमोलक सिंह ने बताया कि मामले में वीडियो के आधार पर चार युवकों छोटू मिश्रा, बुद्धि पंडित, विक्रांत व प्रांजल मिश्रा के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पॉलिटेक्निक का छात्र था मृतक
मृतक परम मिश्रा वर्तमान में पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था। वह पिछले डेढ़ सालों से घर से अलग सहेली गली में किराए के मकान में रहता था। वह एक ठेका कंपनी में इंटीरियर डिजाइनर का काम पार्ट टाइम में करता था। पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। चारों युवकों से विवाद के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित खबर…. युवक ने सुसाइड से पहले बनाया VIDEO…फिर लगाई फांसी:बोला-मुझे, माता-पिता, भाई को 4 युवक कर रहे प्रताड़ित, मेरी मौत के लिए यही जिम्मेदार हैं छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में 4 लड़कों से प्रताड़ित होकर एक युवक ने शनिवार को फांसी लगा ली। सुसाइड करने से पहले वीडियो भी बनाया है, जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में बताया कि मेरी मौत के जिम्मेदार यही 4 युवक हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम परम तिवारी (25) है, जो ​​​​​​बौरीपारा गांव का रहने वाला था। परम की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली है। वहीं सुसाइड से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *