NOU में चार वर्षीय स्नातक कोर्स को मिली मंजूरी:11 विषयों में जुलाई से शुरू होंगे नामांकन, स्टूडेंट्स ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

NOU में चार वर्षीय स्नातक कोर्स को मिली मंजूरी:11 विषयों में जुलाई से शुरू होंगे नामांकन, स्टूडेंट्स ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

नालंदा खुला विश्वविद्यालय (NOU) के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो ने स्नातक के चार वर्षीय पाठ्यक्रम (FYUGP) के संचालन के लिए कुल 11 विषयों में नामांकन की आधिकारिक मान्यता प्रदान कर दी है। इस फैसले के बाद अब विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए दाखिले का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, पिछले वर्ष यूजीसी ने पांच प्रमुख विषयों इतिहास, अर्थशास्त्र, रसायन शास्त्र, जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान में नामांकन की अनुमति दी थी। इसको विस्तार देते हुए इस वर्ष छह अन्य महत्वपूर्ण विषयों को भी हरी झंडी मिल गई है। अब छात्र राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, गणित, भौतिकी एवं भूगोल जैसे विषयों में भी आर्ट्स और साइंस दोनों संकायों के तहत स्नातक की डिग्री हासिल कर सकेंगे। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा करेंगे विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नामांकन की यह पूरी प्रक्रिया यूजीसी (DEB) की ओर से निर्धारित कड़े मानदंडों और मानकों के आधार पर संचालित की जाएगी। नए सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया आगामी जुलाई सत्र से आरंभ होने वाली है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के खुलते ही अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकेंगे। नई शिक्षा नीति के तहत शुरू किए गए इस चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम से उन हजारों छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा, जो दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। विश्वविद्यालय के इस विस्तार से बिहार में उच्च शिक्षा के स्तर और पहुंच में और भी सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। नालंदा खुला विश्वविद्यालय (NOU) के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो ने स्नातक के चार वर्षीय पाठ्यक्रम (FYUGP) के संचालन के लिए कुल 11 विषयों में नामांकन की आधिकारिक मान्यता प्रदान कर दी है। इस फैसले के बाद अब विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए दाखिले का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, पिछले वर्ष यूजीसी ने पांच प्रमुख विषयों इतिहास, अर्थशास्त्र, रसायन शास्त्र, जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान में नामांकन की अनुमति दी थी। इसको विस्तार देते हुए इस वर्ष छह अन्य महत्वपूर्ण विषयों को भी हरी झंडी मिल गई है। अब छात्र राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, गणित, भौतिकी एवं भूगोल जैसे विषयों में भी आर्ट्स और साइंस दोनों संकायों के तहत स्नातक की डिग्री हासिल कर सकेंगे। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा करेंगे विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नामांकन की यह पूरी प्रक्रिया यूजीसी (DEB) की ओर से निर्धारित कड़े मानदंडों और मानकों के आधार पर संचालित की जाएगी। नए सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया आगामी जुलाई सत्र से आरंभ होने वाली है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के खुलते ही अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकेंगे। नई शिक्षा नीति के तहत शुरू किए गए इस चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम से उन हजारों छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा, जो दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। विश्वविद्यालय के इस विस्तार से बिहार में उच्च शिक्षा के स्तर और पहुंच में और भी सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *