नालंदा में तालाब में लुढ़की फोर व्हीलर:कोई जानी नुकसान नहीं, ड्राइवर बोला- हैंड ब्रेक लगाकर चाय पीने गया था, पता नहीं क्या हुआ

नालंदा में तालाब में लुढ़की फोर व्हीलर:कोई जानी नुकसान नहीं, ड्राइवर बोला- हैंड ब्रेक लगाकर चाय पीने गया था, पता नहीं क्या हुआ

नालंदा के बड़गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूर्य तालाब किनारे खड़ी पर्यटकों की फोर व्हीलर अचानक लुढ़क कर गहरे पानी में जा समाई। गनीमत रही कि उस समय गाड़ी के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। मेरठ से कुंडलपुर आए थे पर्यटक उत्तर प्रदेश के मेरठ से ड्राइवर सचिन शर्मा पर्यटकों के एक दल को लेकर कुंडलपुर स्थित जैन मंदिर लेकर आए थे। पर्यटकों को मंदिर छोड़ने के बाद कार को तालाब के किनारे पार्क दिया। इसके बाद चाय-पानी लेने के लिए चले गए। सचिन का कहना है कि उसने गाड़ी को ‘हैंड ब्रेक’ लगाकर सुरक्षित खड़ा किया था, लेकिन उसके जाते ही कार अचानक ढलान की ओर लुढ़कने लगी। देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गई। प्रशासन की सुस्ती पर उठे सवाल मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को तुरंत दी गई, लेकिन सूचना देने के एक घंटे बाद भी मदद के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया। काफी देर तक असहाय स्थिति में मदद का इंतजार करता रहा। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं वहीं, इस संबंध में नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। कार्यपालक अधिकारी को तालाब से गाड़ी बाहर निकलवाने के लिए निर्देश दिया गया है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। गाड़ी निकालने के लिए क्रेन या अन्य संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। नालंदा के बड़गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूर्य तालाब किनारे खड़ी पर्यटकों की फोर व्हीलर अचानक लुढ़क कर गहरे पानी में जा समाई। गनीमत रही कि उस समय गाड़ी के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। मेरठ से कुंडलपुर आए थे पर्यटक उत्तर प्रदेश के मेरठ से ड्राइवर सचिन शर्मा पर्यटकों के एक दल को लेकर कुंडलपुर स्थित जैन मंदिर लेकर आए थे। पर्यटकों को मंदिर छोड़ने के बाद कार को तालाब के किनारे पार्क दिया। इसके बाद चाय-पानी लेने के लिए चले गए। सचिन का कहना है कि उसने गाड़ी को ‘हैंड ब्रेक’ लगाकर सुरक्षित खड़ा किया था, लेकिन उसके जाते ही कार अचानक ढलान की ओर लुढ़कने लगी। देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गई। प्रशासन की सुस्ती पर उठे सवाल मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को तुरंत दी गई, लेकिन सूचना देने के एक घंटे बाद भी मदद के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया। काफी देर तक असहाय स्थिति में मदद का इंतजार करता रहा। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं वहीं, इस संबंध में नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। कार्यपालक अधिकारी को तालाब से गाड़ी बाहर निकलवाने के लिए निर्देश दिया गया है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। गाड़ी निकालने के लिए क्रेन या अन्य संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *