बैकुंठपुर| पुलिस ने गुरुवार की रात मुंजा गांव में छापेमारी अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों के निर्देश पर की गई। गिरफ्तार वारंटियों में ठाकुर सिंह, रविंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह एवं नंदकिशोर सिंह शामिल हैं। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और इनके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। बैकुंठपुर| पुलिस ने गुरुवार की रात मुंजा गांव में छापेमारी अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों के निर्देश पर की गई। गिरफ्तार वारंटियों में ठाकुर सिंह, रविंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह एवं नंदकिशोर सिंह शामिल हैं। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और इनके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था।


