किशनगढ़ स्टेशन पर चार ट्रेनों को मिला ठहराव:मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए लिया निर्णय

किशनगढ़ स्टेशन पर चार ट्रेनों को मिला ठहराव:मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए लिया निर्णय

मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत, मंडल से गुजरने वाली चार ट्रेनों को अगले आदेश तक किशनगढ़ स्टेशन (KSG) पर ठहराव दिया गया है। यह व्यवस्था अलग-अलग तिथियों से प्रभावी होगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 19269 पोरबंदर–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को 9 जनवरी 2026 से किशनगढ़ स्टेशन पर ठहराव मिलेगा। यह ट्रेन दोपहर 12:22 बजे पहुंचेगी और 12:24 बजे रवाना होगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 19270 मुजफ्फरपुर–पोरबंदर एक्सप्रेस का ठहराव 11 जनवरी 2026 से रहेगा, जो रात्रि 20:11 बजे पहुंचेगी और 20:13 बजे प्रस्थान करेगी। यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 15715 कटिहार–अजमेर एक्सप्रेस को 11 जनवरी 2026 से किशनगढ़ स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। यह ट्रेन 20:17 बजे आगमन और 20:19 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 15716 अजमेर–कटिहार एक्सप्रेस का ठहराव 12 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा, जो 12:27 बजे पहुंचेगी और 12:29 बजे रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस निर्णय से किशनगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे उनकी यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी। यह ठहराव व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *