चार गंभीर ग्रामीणों ने दो घंटे किया चक्काजाम:आमने सामने से बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौत

चार गंभीर ग्रामीणों ने दो घंटे किया चक्काजाम:आमने सामने से बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौत

जबलपुर-भोपाल हाईवे-45 पर शुक्रवार शाम 4:30 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 45 वर्षीय विनीता सेन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में विनीता के पति गणेश सेन सहित दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया, जिससे 2 घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने समझाइश देकर शाम 6 बजे जाम खुलवाया। दरअसल, ग्रामीणों ने अपनी सुविधा के लिए डिवाइडर को कई जगह से अवैध रूप से खोल रखा है, जो इस भीषण हादसे का मुख्य कारण बना। ब्लैक स्पॉट बंद करने के निर्देशों के बावजूद बरती जा रही यह लापरवाही अब जानलेवा साबित हो रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *