आरा में 2 बाइकों की आपस में टक्कर:सास-दामाद समेत चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर; हल्दी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

आरा में 2 बाइकों की आपस में टक्कर:सास-दामाद समेत चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर; हल्दी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर 2 बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार बीच सड़क पर गिर गए। हादसे में सास-दामाद समेच चार लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर-सनदिया गांव के बीच की है। घायलों में गीधा गांव निवासी मंजी महतो की पत्नी विद्यार्थी देवी(36) और कृष्णागढ़ के सरैया गांव के रहने वाले मुन्नू कुमार(18)हैं। दोनों रिश्ते में चचेरे सास-दामाद लगते हैं। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार गजराजगंज के बड़का गांव (अख्तियारपुर) निवासी नीतीश कुमार और इंदल प्रसाद(32) घायल हुए हैं।
चचेरी सास के हल्दी समारोह में लेकर जा रहा था घायल मुन्नू कुमार ने बताया कि अपने चचेरे भाई राकेश के हल्दी समारोह में शामिल होने के लिए चचेरी सास विद्यार्थी देवी को बाइक पर बैठाकर सरैया गांव ले जा रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार इंदल प्रसाद और नीतीश कुमार बाजार से सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। अचानक हुई टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल के डॉक्टर रवि रंजन ने बताया कि सड़क हादसे में घायल चारों लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल हालात स्थिर है। डॉक्टरों की टीम देखरेख कर रही है। आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर 2 बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार बीच सड़क पर गिर गए। हादसे में सास-दामाद समेच चार लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर-सनदिया गांव के बीच की है। घायलों में गीधा गांव निवासी मंजी महतो की पत्नी विद्यार्थी देवी(36) और कृष्णागढ़ के सरैया गांव के रहने वाले मुन्नू कुमार(18)हैं। दोनों रिश्ते में चचेरे सास-दामाद लगते हैं। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार गजराजगंज के बड़का गांव (अख्तियारपुर) निवासी नीतीश कुमार और इंदल प्रसाद(32) घायल हुए हैं।
चचेरी सास के हल्दी समारोह में लेकर जा रहा था घायल मुन्नू कुमार ने बताया कि अपने चचेरे भाई राकेश के हल्दी समारोह में शामिल होने के लिए चचेरी सास विद्यार्थी देवी को बाइक पर बैठाकर सरैया गांव ले जा रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार इंदल प्रसाद और नीतीश कुमार बाजार से सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। अचानक हुई टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल के डॉक्टर रवि रंजन ने बताया कि सड़क हादसे में घायल चारों लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल हालात स्थिर है। डॉक्टरों की टीम देखरेख कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *