पूर्व मंत्री के घर के बगल में चोरी CCTV:कार से आए चाेर, घर के अंदर से 3 लाख रुपए के जेवर ले गए

पूर्व मंत्री के घर के बगल में चोरी CCTV:कार से आए चाेर, घर के अंदर से 3 लाख रुपए के जेवर ले गए

अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में वीर सावरकर नगर में पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना के घर से 100 मीटर दूरी पर सूने मकान से 3 लाख रुपए के जेवर चोरी हो गए। चोर कार से आए। जिनका हुलिया CCTV में दिखा है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में लगी है। चोर रात को कार में सवार होकर आए। पहले मुकेश मूर्ति के मकान के आसपास पांच चक्कर लगाए। जब कोई नहीं दिखा तो मकान की बाउंड्री कूदी और मेन गेट का ताला तोड़कर मकान में घुसे। उसके बाद चोरी कर माल को ब्रीफकेस में भरकर ले गए। वीर सावरकर निवासी मकान मालिक मुकेश मूर्ति ने बताया कि उनके ससुर का निधन होने पर परिवार बुलंदशहर गया था। वहां पहुंचने के बाद मोकाइल पर सीसीटीवी कैमरे के जरिए घर पर निगाह डाली तो उनको कुछ गड़बड़ दिखाई दिया। मुख्य गेट के ताले टूटे दिखे। अंदर चौक का कैमरा देखा तो कमरों में सारा सामान अस्त व्यस्त बिखरा हुआ था। जैसे ही कैमरे की पीछे रिकॉर्डिंग चैक की तो दो युवक घर में घुसते दिखे हैं। बाद में चोरी कर मकान से निकलते हुए दिखाई दिए। उनके हाथ में लोहे की रॉड थी। पूरे कमरे के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि चाेरों ने काफी देर तक घर में तलाशी की। चोरी कर सोने चांदी के जेवर अटैची में भरते भी दिखे हैं। परिवार के अनुसार करीब बीस हजार की नकदी सिल्वर के गिलास, चांदी के पुराने सिक्के और सोने की अंगूठी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *