बक्सर-पटना फोरलेन पर सड़क हादसे में चार की मौत:घने कोहरे-तेज रफ्तार के कारण कार की टक्कर, एसएसबी जवान भी शामिल

बक्सर-पटना फोरलेन पर रविवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण यह टक्कर हुई, जिसमें दो महिलाएं और एक एसएसबी जवान भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब पांच बजे एक कार में सवार चार लोग बक्सर की ओर जा रहे थे। चंदा गांव के समीप किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हॉस्पीटल पहुंचते घायल की मौत

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कृतसागर निवासी एसएसबी जवान सुजीत कुमार पाण्डेय, ओमकार पाण्डेय, डुमरांव थाना के नेनुआ गांव निवासी गिरजा देवी (पति–अरुण तिवारी) और ब्रह्मपुर थाना के भरखरा गांव निवासी मंजू देवी (पति–धर्मराज ओझा) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह के समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता काफी कम थी। आशंका जताई जा रही है कि कम विजिबिलिटी और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। वाहन की तलाश कर रही पुलिस

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर फोरलेन पर तेज रफ्तार और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कोहरे के मौसम में सतर्कता की कमी लगातार लोगों की जान ले रही है। इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बक्सर-पटना फोरलेन पर रविवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण यह टक्कर हुई, जिसमें दो महिलाएं और एक एसएसबी जवान भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब पांच बजे एक कार में सवार चार लोग बक्सर की ओर जा रहे थे। चंदा गांव के समीप किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हॉस्पीटल पहुंचते घायल की मौत

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कृतसागर निवासी एसएसबी जवान सुजीत कुमार पाण्डेय, ओमकार पाण्डेय, डुमरांव थाना के नेनुआ गांव निवासी गिरजा देवी (पति–अरुण तिवारी) और ब्रह्मपुर थाना के भरखरा गांव निवासी मंजू देवी (पति–धर्मराज ओझा) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह के समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता काफी कम थी। आशंका जताई जा रही है कि कम विजिबिलिटी और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। वाहन की तलाश कर रही पुलिस

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर फोरलेन पर तेज रफ्तार और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कोहरे के मौसम में सतर्कता की कमी लगातार लोगों की जान ले रही है। इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *