किशनगंज में चार घर जलकर राख:बहादुरगंज के झींगाकाटा हाट में आगजनी, इलाके में मची अफरा तफरी

किशनगंज में चार घर जलकर राख:बहादुरगंज के झींगाकाटा हाट में आगजनी, इलाके में मची अफरा तफरी

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के महेशबथना पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित झींगाकाटा हाट में सोमवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में चार घर जलकर राख हो गए। आगजनी में आवासीय घरों के साथ-साथ जलावन आदि के घर भी जल गए। इसमें लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर अचानक घरों में आग लग गई थी। आग की लपटों को देख इलाके में अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दो परिवारों के आवासीय और जलावन के घर पूरी तरह जल चुके थे। घरों में रखा सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। जिससे लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आगजनी से बिल्किस बेगम और हारून के घर प्रभावित हुए हैं। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोका जा सका, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया है। किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के महेशबथना पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित झींगाकाटा हाट में सोमवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में चार घर जलकर राख हो गए। आगजनी में आवासीय घरों के साथ-साथ जलावन आदि के घर भी जल गए। इसमें लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर अचानक घरों में आग लग गई थी। आग की लपटों को देख इलाके में अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दो परिवारों के आवासीय और जलावन के घर पूरी तरह जल चुके थे। घरों में रखा सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। जिससे लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आगजनी से बिल्किस बेगम और हारून के घर प्रभावित हुए हैं। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोका जा सका, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *