दतिया जिले में आज (सोमवार) बिजली उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। 33 केवी और 33/11 केवी लाइनों पर मानसून मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक करीब 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान नयाखेड़ा सबस्टेशन से जुड़े कई 11 केवी फीडरों की सप्लाई बंद रखी जाएगी। बिजली कटौती का असर नयाखेड़ा, बसई, बीकर, धीरपुरा, गांधारी, सगरई, दुरसड़ा, जिगना, उरीना, सोनागिर, खोदन, रिछारी, कोटरा, सिलोरी, बेहरूका, बरधुआ, ठाकुरपुरा और गरेरा-बर्गदरी सहित आसपास के ग्रामीण और आबादी क्षेत्रों में रहेगा। बताया गया है कि लाइन और उपकरणों की सुरक्षा व बेहतर आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी है। काम की स्थिति के अनुसार सप्लाई समय में बदलाव भी हो सकता है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है।


