छिंदवाड़ा में ताश के पत्तों के साथ चार जुआरी गिरफ्तार:खजरी में जुए के फड़ पर देहात पुलिस ने दी दबिश, 43 हजार नकद जब्त

छिंदवाड़ा में ताश के पत्तों के साथ चार जुआरी गिरफ्तार:खजरी में जुए के फड़ पर देहात पुलिस ने दी दबिश, 43 हजार नकद जब्त

छिंदवाड़ा में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देहात पुलिस ने खजरी में बड़ी कार्रवाई की। एचपी गैस गोदाम के सामने संचालित हो रहे जुए के फड़ पर सोमवार शाम पुलिस टीम ने दबिश दी और मौके से चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। रेड के दौरान आरोपियों के कब्जे से 43,350 रुपए नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 59/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम टीआई गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीकाराम, महेंद्र कुमार, आरक्षक सूरज, आशीष, उमेश और पन्नालाल की प्रमुख भूमिका रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *