चार दिन का चर्तुग्रही योग आज से, होगी बड़ी उथल-पुथल

चार दिन का चर्तुग्रही योग आज से, होगी बड़ी उथल-पुथल

सीकर. ग्रहों को शनिवार को एक विशेष चर्तुग्रही योग बन रहा है। चार दिन के इस योग को ज्योतिषिय दृष्टि से उथल— पुथल वाला माना जा रहा है। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि इस दौरान देश- दुनिया में अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, आगजनी व भूकंप जैसी गतिविधियों की आशंका रहेगी। हालांकि बाजार पर इसका सकारात्मक असर भी देखने को मिल सकता है। उन्होंने बताया कि जब चार प्रमुख ग्रह एक ही समय पर किसी एक राशि में एक साथ आते हैं, तो इससे एक अत्यंत शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। यह दुर्लभ योग शनिवार को मीन राशि में बन रहा है।

चार दिन रहेगा योग

पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि चतुर्ग्रही राजयोग मंगल, शनि, बुध और सूर्य चारों ग्रह एक ही राशि में एकत्रित होने पर बनेगा। इस योग की शुरुआत शनिवार को बुध ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ होगी। 14 अप्रैल को जब सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब इस योग का समापन हो जाएगा। ऐसे में ये योग चार दिन रहेगा। इस दौरान जिन भी बच्चों का जन्म होगा उनकी कुंडली में हमेशा के लिए इस योग का निर्माण हो जाएगा।

ये होगा असर

पंडित मिश्रा ने बताया कि ज्योतिष में बुध को वाणी, बुद्धि और व्यापार का दाता कहा गया है। बुध का गोचर मीन राशि में 11 अप्रैल को होने जा रहा है। बुध कुंभ राशि से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे और 30 अप्रैल तक मीन राशि में ही रहेंगे। बुध के राशि परिवर्तन से शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है। बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अनाज और खाने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। कई नए देशों के बीच इंपोर्ट-एक्सपोर्ट शुरू हो सकेगा। बड़े एग्रीमेंट या बिजनेस समझौते होने के योग बन रहे हैं। वहीं प्राकृतिक आपदाएं भी बढ़ सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *