दरभंगा में होटल से चार अपराधी गिरफ्तार:बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे; देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, चाकू और बाइक बरामद

दरभंगा में होटल से चार अपराधी गिरफ्तार:बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे; देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, चाकू और बाइक बरामद

दरभंगा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बहेड़ा थाना क्षेत्र से क्राइम की साजिश रच रहे चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। 2 देसी कट्‌टा, 5 जिंदा कारतूस, लूट और चोरी का सामान बरामद हुआ है। बहेड़ा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी। भरत चौक स्थित होटल में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने वरीय पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में जानकारी दी। इसके बाद बेनीपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बासुकीनाथ झा के नेतृत्व में विशेष एसआईटी (SIT) टीम का गठन किया गया। नेटवर्क को खंगाला जा रहा है टीम ने होटल में छापेमारी कर चार अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। कट्टा, कारतूस, 5 मोबाइल फोन , 2 बाइक, चाकू, 1 सिम कार्ट समेत 14,310 रुपए कैश बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। क्रिमिनल रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पूर्व में जेल जा चुके है। पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जिले में अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। दरभंगा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बहेड़ा थाना क्षेत्र से क्राइम की साजिश रच रहे चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। 2 देसी कट्‌टा, 5 जिंदा कारतूस, लूट और चोरी का सामान बरामद हुआ है। बहेड़ा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी। भरत चौक स्थित होटल में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने वरीय पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में जानकारी दी। इसके बाद बेनीपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बासुकीनाथ झा के नेतृत्व में विशेष एसआईटी (SIT) टीम का गठन किया गया। नेटवर्क को खंगाला जा रहा है टीम ने होटल में छापेमारी कर चार अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। कट्टा, कारतूस, 5 मोबाइल फोन , 2 बाइक, चाकू, 1 सिम कार्ट समेत 14,310 रुपए कैश बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। क्रिमिनल रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पूर्व में जेल जा चुके है। पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जिले में अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *