मोगा में नशीले पदार्थ के साथ चार गिरफ्तार:आरोपियों के पास से हेरोइन बरामद, सभी के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज

मोगा में नशीले पदार्थ के साथ चार गिरफ्तार:आरोपियों के पास से हेरोइन बरामद, सभी के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज

मोगा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। विभिन्न स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 18 ग्राम हेरोइन और 53 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। इन सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पहला मामला थाना धर्मकोट से संबंधित है। 30 मार्च की शाम करीब 5:15 बजे गांव किशनपुरा कलां क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने जगजीत सिंह निवासी भिंडर कलां को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दूसरा मामला थाना बाघा पुराना में दर्ज किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंग्रेज सिंह निवासी मानूंके गिल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। यह कार्रवाई शाम करीब 7:10 बजे हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज तीसरी कार्रवाई थाना समालसर पुलिस ने की। दाना मंडी सेखां कलां इलाके में गश्त के दौरान गुरसेवक सिंह उर्फ सेवा निवासी वांदर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की। चौथा मामला थाना सिटी साउथ मोगा का है। डीएम कॉलेज ग्राउंड के पास गश्त करते हुए रामभगवान सिंह उर्फ दीपु निवासी साधां वाली बस्ती को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 53 नशीली गोलियां बरामद कीं। चारों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 22, 61 और 85 के तहत केस दर्ज किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और नशा सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मोगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *