लुधियाना में 12.03 करोड़ की हेरिटेज स्ट्रीट का शिलान्यास:भगत पूर्ण सिंह के सम्मान में बनेगी, मंत्री सौंद बोले-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

लुधियाना जिले के खन्ना में शुक्रवार को 12.03 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली ‘भगत पूर्ण सिंह हेरिटेज स्ट्रीट’ परियोजना का शिलान्यास किया गया। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने गुरु अमरदास मार्केट में इस परियोजना की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मंत्री सौंद ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना खन्ना शहर के लिए महत्वपूर्ण है। मंत्री ने भगत पूर्ण सिंह को सेवा का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1984 के दंगों के विरोध में अपना सम्मान भी लौटा दिया था। राजेवाल गांव में हुआ भगत पूर्ण सिंह का जन्म मंत्री ने बताया कि भगत पूर्ण सिंह का जन्म खन्ना के पास राजेवाल गांव में हुआ था और उन्होंने अपनी शिक्षा खन्ना के आर्य स्कूल से प्राप्त की थी। उनकी महान सेवाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से ही इस हेरिटेज स्ट्रीट का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना पर 12.03 करोड़ रुपए की आएगी लागत भगत पूर्ण सिंह हेरिटेज स्ट्रीट का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस परियोजना पर 12.03 करोड़ रुपए की लागत आएगी और इसे लगभग छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री सौंद ने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना खन्ना को एक नई पहचान देगी और इसे राज्य के प्रमुख शहरों में शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास और जन कल्याण के लिए ऐसे प्रोजेक्ट लाती रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *