बेगूसराय एसओएस बाल ग्राम में मना स्थापना दिवस:वार्षिक समारोह में बच्चों ने दी भव्य प्रस्तुति, अतिथि बोले- संस्था जरूरतमंद बच्चों के लिए काम कर रही

बेगूसराय एसओएस बाल ग्राम में मना स्थापना दिवस:वार्षिक समारोह में बच्चों ने दी भव्य प्रस्तुति, अतिथि बोले- संस्था जरूरतमंद बच्चों के लिए काम कर रही

एसओएस बाल ग्राम बेगूसराय में स्थापना दिवस के अवसर पर वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन उस ऐतिहासिक दिन की स्मृति में किया गया, जब साल 1964 में संस्था का पंजीकरण सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के तहत किया गया था। इस साल संस्था ने अपने पंजीकरण की 62वीं वर्षगांठ देश के 32 स्थानों पर मनाई। समारोह के मुख्य अतिथि लायंस क्लब बेगूसराय के अध्यक्ष लायन संजीव मस्कारा थे। विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट अनिल धुंडियाल, स्कूल एसोसिएशन के महासचिव मधुकर, लायंस क्लब्स इंटरनेशनल जिला 322E की प्रथम उप जिला गवर्नर लायन संगीता नंदा, लायन गीता शर्मा, सुरेन्द्र सिंह और माया कौशल्या के सचिव रौशन कुमार थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद बच्चों ने प्रार्थना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर एसओएस माताओं और देखभालकर्ताओं को उनके निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित भी किया गया। संस्था जरूरतमंद बच्चों के लिए काम कर रही मुख्य अतिथि संजीव मस्कारा ने कहा कि एसओएस बाल ग्राम बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण काम कर रहा है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमंत कर ने बताया कि संस्था जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं और समुदायों के लिए निरंतर काम कर रही है। साल 1964 में स्थापित यह संस्था आज 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत है। देशभर के एसओएस बाल ग्राम में हजारों बच्चों की देखभाल की जा रही है। एसओएस बाल ग्राम बेगूसराय में स्थापना दिवस के अवसर पर वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन उस ऐतिहासिक दिन की स्मृति में किया गया, जब साल 1964 में संस्था का पंजीकरण सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के तहत किया गया था। इस साल संस्था ने अपने पंजीकरण की 62वीं वर्षगांठ देश के 32 स्थानों पर मनाई। समारोह के मुख्य अतिथि लायंस क्लब बेगूसराय के अध्यक्ष लायन संजीव मस्कारा थे। विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट अनिल धुंडियाल, स्कूल एसोसिएशन के महासचिव मधुकर, लायंस क्लब्स इंटरनेशनल जिला 322E की प्रथम उप जिला गवर्नर लायन संगीता नंदा, लायन गीता शर्मा, सुरेन्द्र सिंह और माया कौशल्या के सचिव रौशन कुमार थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद बच्चों ने प्रार्थना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर एसओएस माताओं और देखभालकर्ताओं को उनके निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित भी किया गया। संस्था जरूरतमंद बच्चों के लिए काम कर रही मुख्य अतिथि संजीव मस्कारा ने कहा कि एसओएस बाल ग्राम बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण काम कर रहा है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमंत कर ने बताया कि संस्था जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं और समुदायों के लिए निरंतर काम कर रही है। साल 1964 में स्थापित यह संस्था आज 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत है। देशभर के एसओएस बाल ग्राम में हजारों बच्चों की देखभाल की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *