पूर्णिया में जेडीयू के पूर्व यूनिवर्सिटी अध्यक्ष गिरफ्तार:कार से 1 लीटर विदेशी शराब बरामद, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा

पूर्णिया में जेडीयू के पूर्व यूनिवर्सिटी अध्यक्ष गिरफ्तार:कार से 1 लीटर विदेशी शराब बरामद, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा

पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छात्र जदयू के पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष माणिक आलम को 1 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान रंगपुरा वार्ड नंबर 15 निवासी माणिक आलम(26) के तौर पर हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से करीब एक लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। शराब घर लेकर जा रहा था पुलिस ने मौके से कार ड्राइव कर रहे माणिक आलम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में माणिक ने बताया कि वो शराब सेवन के लिए विदेशी शराब की खेप लेकर घर जा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वो छात्र जदयू का पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष रह चुका है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण शराब रखने और इसकी तस्करी करना कानूनन अपराध है। ऐसे में पुलिस ने बरामद शराब और कार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छात्र जदयू के पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष माणिक आलम को 1 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान रंगपुरा वार्ड नंबर 15 निवासी माणिक आलम(26) के तौर पर हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से करीब एक लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। शराब घर लेकर जा रहा था पुलिस ने मौके से कार ड्राइव कर रहे माणिक आलम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में माणिक ने बताया कि वो शराब सेवन के लिए विदेशी शराब की खेप लेकर घर जा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वो छात्र जदयू का पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष रह चुका है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण शराब रखने और इसकी तस्करी करना कानूनन अपराध है। ऐसे में पुलिस ने बरामद शराब और कार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *