ललितपुर में सपा के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रसन्न जैन का निधन:18 मार्च से कोमा में थे, शुक्रवार सुबह होगा अंतिम संस्कार

ललितपुर में सपा के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रसन्न जैन का निधन:18 मार्च से कोमा में थे, शुक्रवार सुबह होगा अंतिम संस्कार

समाजवादी पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता 54 वर्षीय प्रसन्न कुमार जैन का गुरुवार रात 11 बजे ग्वालियर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर ललितपुर लाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह उनके लक्ष्मीपुरा स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके बाद सुबह 9:30 बजे सुराई घाट स्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों के अनुसार, प्रसन्न कुमार जैन को 18 मार्च को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें पैरालिसिस हो गया था। वे तभी से कोमा में थे और ग्वालियर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को गहरा झटका लगा है। पार्टी नेताओं ने उन्हें एक मजबूत स्तंभ बताया। प्रसन्न कुमार जैन अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *