पूर्व SDPO गौतम कुमार आज EOU कार्यालय में होंगे पेश:आय से अधिक संपत्ति मामले में अधिकारी करेंगे पूछताछ, बेनामी प्लॉटों की जांच जारी

पूर्व SDPO गौतम कुमार आज EOU कार्यालय में होंगे पेश:आय से अधिक संपत्ति मामले में अधिकारी करेंगे पूछताछ, बेनामी प्लॉटों की जांच जारी

किशनगंज के पूर्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार आज पटना स्थित आर्थिक अपराध इकाई (EOU) कार्यालय में पेश होंगे। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जिस संबंध में EOU अधिकारी उनसे विस्तृत पूछताछ करेंगे। गौतम कुमार पर 32 साल की सेवा में लगभग 80 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जमा करने का आरोप है। EOU की प्रारंभिक जांच में उनके ज्ञात आय स्रोत से करीब 60 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ था। 29 मार्च को EOU थाने में केस दर्ज 29 मार्च को EOU थाने में कांड संख्या 3/26 दर्ज किया गया था। इसके बाद 31 मार्च को किशनगंज स्थित उनके सरकारी आवास सहित पूर्णिया, पटना, अररिया और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में कुल छह ठिकानों पर छापेमारी की गई। इन छापों के दौरान जमीन के दस्तावेज, बीमा पॉलिसी, वाहन संबंधी कागजात और अन्य वित्तीय निवेश के प्रमाण मिले। 1 अप्रैल को गौतम कुमार को किशनगंज एसडीपीओ पद से हटाकर पटना पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया। अब इस मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। गर्लफ्रेंड और नौकरानी के नाम पर संपत्ति जांच में गौतम कुमार की पत्नी रूबी कश्यप, एक कथित गर्लफ्रेंड और उनके सरकारी आवास पर काम करने वाली नौकरानी पारो के नाम पर भी बड़ी संपत्ति मिली है। नौकरानी पारो से जुड़ा खुलासा सबसे चौंकाने वाला है। पश्चिम बंगाल की मूल निवासी पारो थार जैसी लग्जरी एसयूवी से काम पर आती थी। जांच में उसके नाम पर मकान, थार वाहन और अन्य संपत्तियों के संकेत मिले हैं। EOU की टीम शनिवार को किशनगंज स्थित पारो के किराए के आवास पर भी पहुंची, लेकिन वह फरार बताई जा रही है। टीम ने डीटीओ कार्यालय में गौतम कुमार और उनके परिवार के नाम पर दर्ज वाहनों के रिकॉर्ड भी खंगाले हैं। बेनामी प्लॉटों की जांच जारी नेपाल, बंगाल, नोएडा और बिहार के विभिन्न जिलों में बेनामी प्लॉटों और निवेश की भी जांच की जा रही है। EOU ने इस मामले की गहन पड़ताल के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की हैं, जो संपत्तियों की खरीद-बिक्री, फंड के स्रोत और संदिग्ध लेन-देन की जांच कर रही हैं। आज ईओयू में पेशी के दौरान गौतम कुमार से उनकी संपत्तियों, निवेशों और करीबियों के रोल पर सख्त सवाल किए जाएंगे। किशनगंज के पूर्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार आज पटना स्थित आर्थिक अपराध इकाई (EOU) कार्यालय में पेश होंगे। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जिस संबंध में EOU अधिकारी उनसे विस्तृत पूछताछ करेंगे। गौतम कुमार पर 32 साल की सेवा में लगभग 80 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जमा करने का आरोप है। EOU की प्रारंभिक जांच में उनके ज्ञात आय स्रोत से करीब 60 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ था। 29 मार्च को EOU थाने में केस दर्ज 29 मार्च को EOU थाने में कांड संख्या 3/26 दर्ज किया गया था। इसके बाद 31 मार्च को किशनगंज स्थित उनके सरकारी आवास सहित पूर्णिया, पटना, अररिया और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में कुल छह ठिकानों पर छापेमारी की गई। इन छापों के दौरान जमीन के दस्तावेज, बीमा पॉलिसी, वाहन संबंधी कागजात और अन्य वित्तीय निवेश के प्रमाण मिले। 1 अप्रैल को गौतम कुमार को किशनगंज एसडीपीओ पद से हटाकर पटना पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया। अब इस मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। गर्लफ्रेंड और नौकरानी के नाम पर संपत्ति जांच में गौतम कुमार की पत्नी रूबी कश्यप, एक कथित गर्लफ्रेंड और उनके सरकारी आवास पर काम करने वाली नौकरानी पारो के नाम पर भी बड़ी संपत्ति मिली है। नौकरानी पारो से जुड़ा खुलासा सबसे चौंकाने वाला है। पश्चिम बंगाल की मूल निवासी पारो थार जैसी लग्जरी एसयूवी से काम पर आती थी। जांच में उसके नाम पर मकान, थार वाहन और अन्य संपत्तियों के संकेत मिले हैं। EOU की टीम शनिवार को किशनगंज स्थित पारो के किराए के आवास पर भी पहुंची, लेकिन वह फरार बताई जा रही है। टीम ने डीटीओ कार्यालय में गौतम कुमार और उनके परिवार के नाम पर दर्ज वाहनों के रिकॉर्ड भी खंगाले हैं। बेनामी प्लॉटों की जांच जारी नेपाल, बंगाल, नोएडा और बिहार के विभिन्न जिलों में बेनामी प्लॉटों और निवेश की भी जांच की जा रही है। EOU ने इस मामले की गहन पड़ताल के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की हैं, जो संपत्तियों की खरीद-बिक्री, फंड के स्रोत और संदिग्ध लेन-देन की जांच कर रही हैं। आज ईओयू में पेशी के दौरान गौतम कुमार से उनकी संपत्तियों, निवेशों और करीबियों के रोल पर सख्त सवाल किए जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *