डोभी प्रखंड के बजौरा गांव निवासी 25 वर्षीय बिट्टू का शव उसके घर से करीब 50 किलोमीटर दूर बंधुआ रेलवे स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत बरसोना गांव के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलने पर शेरघाटी विधानसभा की पूर्व विधायक मंजू अग्रवाल और वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात किया। प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला परिजनों का आरोप है कि बिट्टू का एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था, जो बाद में विवाद का कारण बन गया। परिजनों के अनुसार, इसी विवाद के चलते प्रेमिका के परिवार ने बिट्टू का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पिता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत मृतक के पिता ने इस संबंध में टनकुप्पा थाना में आवेदन देकर प्रेमिका के परिजनों पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधियों ने परिजनों से की मुलाकात रविवार को शेरघाटी विधानसभा की पूर्व विधायक मंजू अग्रवाल और वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताया और प्रशासन से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। डीएसपी से फोन पर की बातचीत पूर्व विधायक मंजू अग्रवाल ने कहा कि प्रेम प्रसंग के नाम पर किसी युवक की हत्या किया जाना बेहद गंभीर अपराध है। उन्होंने शेरघाटी के डीएसपी अजय कुमार से फोन पर बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। न्याय नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। डोभी प्रखंड के बजौरा गांव निवासी 25 वर्षीय बिट्टू का शव उसके घर से करीब 50 किलोमीटर दूर बंधुआ रेलवे स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत बरसोना गांव के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलने पर शेरघाटी विधानसभा की पूर्व विधायक मंजू अग्रवाल और वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात किया। प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला परिजनों का आरोप है कि बिट्टू का एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था, जो बाद में विवाद का कारण बन गया। परिजनों के अनुसार, इसी विवाद के चलते प्रेमिका के परिवार ने बिट्टू का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पिता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत मृतक के पिता ने इस संबंध में टनकुप्पा थाना में आवेदन देकर प्रेमिका के परिजनों पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधियों ने परिजनों से की मुलाकात रविवार को शेरघाटी विधानसभा की पूर्व विधायक मंजू अग्रवाल और वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताया और प्रशासन से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। डीएसपी से फोन पर की बातचीत पूर्व विधायक मंजू अग्रवाल ने कहा कि प्रेम प्रसंग के नाम पर किसी युवक की हत्या किया जाना बेहद गंभीर अपराध है। उन्होंने शेरघाटी के डीएसपी अजय कुमार से फोन पर बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। न्याय नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


