चूरू में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मंगलवार सुबह अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रंग-बिरंगा गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण ने भी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलकर पर्व का आनंद लिया। राठौड़ ने इस मौके पर कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आपसी मतभेद भुलाकर इस पर्व को मनाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि होली हमारी साझा परंपरा का हिस्सा है और हमें सभी भेदभाव मिटाकर इसे मनाना चाहिए। विधायक हरलाल सहारण ने भारतीय परंपरा में त्योहारों के महत्व पर जोर दिया और कहा कि होली मन के क्लेश को दूर करती है। जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाए।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. वासुदेव चावला, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, अभिषेक चोटिया, भास्कर शर्मा, नरेंद्र काछवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


