आज मेरठ आएंगे पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी:सपा पार्टी कार्याल पर बैठक करेंगे और रोजा इफ्तार में जाएंगे

आज मेरठ आएंगे पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी:सपा पार्टी कार्याल पर बैठक करेंगे और रोजा इफ्तार में जाएंगे

पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी बृहस्पतिवार आज 12 मार्च को मेरठ आएंगे। बता दें कि हाल ही में नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की है। सपा में आने के बाद ये उनका पहला मेरठ दौरा है। मेरठ में वो पार्टी कार्यकर्ता प्रवीन वशिष्ठ के आवास पर मिलने जाएंगे। सपा कार्यालय जेलचुंगी में बैठक करेंगे। इसके बाद भड़ाना फार्म हाउस में रोजा इफ़्तारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले नसीमुद्दीन सिद्दकी का मेरठ आना बड़ा संदेश माना जा रहा है। चुनाव की तैयारियों का ही हिस्सा कहा जा रहा है। सपा ज्वाइन करते ही हुए एक्टिव
नसीमुद्दीन सिद्दकी सपा ज्वाइन करने के बाद लगातार एक्टिव दिख रहे हैं। नेताओं से उनकी मुलाकातें चल रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने पार्टी के पूर्व एमएलसी व प्रवक्ता सुनील सिंह साजन के साथ लखनऊ में उनके आवास पर अहम मुलाकात की थी। बसपा सरकार में रहे कद्दावर मंत्री
नसीमुद्दीन सिद्दकी यूपी की राजनीति में बसपा सरकार में बेहद चर्चित नाम और कद्दावर मंत्री रहे हैं। उनके पास कई प्रमुख विभाग भी थे। बीते दिनों नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *