भोजपुर में पूर्व मुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या:पत्नी को स्कूल छोड़कर बहन के घर लौट रहे थे, 9 अपराधियों ने मारी 5 गोली

भोजपुर में पूर्व मुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या:पत्नी को स्कूल छोड़कर बहन के घर लौट रहे थे, 9 अपराधियों ने मारी 5 गोली

भोजपुर में पत्नी को स्कूल छोड़ कर वापस लौट रहे पूर्व मुखिया के बेटे की 9 बदमाशों ने 5 गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को काफी करीब से गोली मारी गई है। एक गोली सिर के बाएं साइड, दूसरी गोली सिर के ऊपरी हिस्से, दो गोली सीने के बाएं साइड और एक गोली बाएं आंख के नीचे मारी गई है। घटना ड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट गांव स्थित नहर किनारे की है। मृतक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव वार्ड नंबर एक के रहने वाले रमेश सिंह के 45 साल के बेटे रितेश सिंह उर्फ भुअर सिंह के रूप में हुई है। रितेश पैर से दिव्यांग थे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सह एसपी कृष्ण कुमार सिंह और गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा भी बरामद किया है। उग्र भीड़ ने सड़क जाम किया वहीं वारदात के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने बनकट गांव के पास शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशितों ने वारदात में शामिल अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जाम और वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और आक्रोशितों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटाया। इसके बाद शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। पत्नी को स्कूल छोड़कर बहन के घर जा रहा था रितेश मृतक के बड़े भाई बबलू सिंह ने बताया कि रितेश की पत्नी बनकट गांव में मौजूद प्राइमरी स्कूल में टीचर है। रितेश रोज की तरह अपनी पत्नी को बाइक से स्कूल छोड़कर अपनी बहन के घर जा रहा था। बहन की शादी बनकट गांव में हुई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन को लड़का हुआ है, जिसका शनिवार को बरही था। स्कूल में पत्नी को छोड़कर रितेश भांजा को देखने जा रहे थे। जैसे ही रितेश बनकट नहर मार्ग पर पहुंचे। पहले से घात लगाए तीन बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ उन पर गोलियां बरसा दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भाई ने कहा- चुनावी रंजिश में की गई हत्या मृतक के बड़े भाई बबलू सिंह ने गांव के ही रहने वाले लोगों पर पूर्व के चुनावी रंजिश को लेकर अपने भाई की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित उनके आवास के समीप टहलने के दौरान उन्हें भी गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। इसके बाद कुछ दिन पूर्व उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। इसे लेकर उन्होंने एसपी से मिलकर सुरक्षा गार्ड की मांग भी की थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले लहरपा गांव में तीन लोगों की हत्या हुई थी, जिसमें मेरा भी नाम आया था। इसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम देने की आशंका है। पत्नी ने 9 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR मृतक की पत्नी श्वेता सिंह की ओर से लहरपा गांव के रहने वाले 9 लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पत्नी के मुताबिक, पहले के विवाद में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह ने बताया कि लहरपा गांव के रहने वाले रितेश सिंह उर्फ भुअर सिंह अपनी पत्नी को स्कूल छोड़ने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बनकट मुसहर टोली स्थित नहर के किनारे घात लगाकर पहले से मौजूद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। राज कुमार साह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक रितेश तीन भाई, एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उनके परिवार में मां प्रेमा देवी, पत्नी श्वेता सिंह और एक बेटा ओम प्रकाश सिंह, एक बेटी रौशनी सिंह है। भोजपुर में पत्नी को स्कूल छोड़ कर वापस लौट रहे पूर्व मुखिया के बेटे की 9 बदमाशों ने 5 गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को काफी करीब से गोली मारी गई है। एक गोली सिर के बाएं साइड, दूसरी गोली सिर के ऊपरी हिस्से, दो गोली सीने के बाएं साइड और एक गोली बाएं आंख के नीचे मारी गई है। घटना ड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट गांव स्थित नहर किनारे की है। मृतक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव वार्ड नंबर एक के रहने वाले रमेश सिंह के 45 साल के बेटे रितेश सिंह उर्फ भुअर सिंह के रूप में हुई है। रितेश पैर से दिव्यांग थे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सह एसपी कृष्ण कुमार सिंह और गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा भी बरामद किया है। उग्र भीड़ ने सड़क जाम किया वहीं वारदात के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने बनकट गांव के पास शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशितों ने वारदात में शामिल अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जाम और वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और आक्रोशितों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटाया। इसके बाद शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। पत्नी को स्कूल छोड़कर बहन के घर जा रहा था रितेश मृतक के बड़े भाई बबलू सिंह ने बताया कि रितेश की पत्नी बनकट गांव में मौजूद प्राइमरी स्कूल में टीचर है। रितेश रोज की तरह अपनी पत्नी को बाइक से स्कूल छोड़कर अपनी बहन के घर जा रहा था। बहन की शादी बनकट गांव में हुई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन को लड़का हुआ है, जिसका शनिवार को बरही था। स्कूल में पत्नी को छोड़कर रितेश भांजा को देखने जा रहे थे। जैसे ही रितेश बनकट नहर मार्ग पर पहुंचे। पहले से घात लगाए तीन बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ उन पर गोलियां बरसा दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भाई ने कहा- चुनावी रंजिश में की गई हत्या मृतक के बड़े भाई बबलू सिंह ने गांव के ही रहने वाले लोगों पर पूर्व के चुनावी रंजिश को लेकर अपने भाई की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित उनके आवास के समीप टहलने के दौरान उन्हें भी गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। इसके बाद कुछ दिन पूर्व उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। इसे लेकर उन्होंने एसपी से मिलकर सुरक्षा गार्ड की मांग भी की थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले लहरपा गांव में तीन लोगों की हत्या हुई थी, जिसमें मेरा भी नाम आया था। इसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम देने की आशंका है। पत्नी ने 9 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR मृतक की पत्नी श्वेता सिंह की ओर से लहरपा गांव के रहने वाले 9 लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पत्नी के मुताबिक, पहले के विवाद में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह ने बताया कि लहरपा गांव के रहने वाले रितेश सिंह उर्फ भुअर सिंह अपनी पत्नी को स्कूल छोड़ने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बनकट मुसहर टोली स्थित नहर के किनारे घात लगाकर पहले से मौजूद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। राज कुमार साह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक रितेश तीन भाई, एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उनके परिवार में मां प्रेमा देवी, पत्नी श्वेता सिंह और एक बेटा ओम प्रकाश सिंह, एक बेटी रौशनी सिंह है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *