पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व पूर्व सांसद गीता ने कहा- केंद्रीय बजट विकसित भारत के निर्माण की एक मजबूत आधारशिला

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व पूर्व सांसद गीता ने कहा- केंद्रीय बजट विकसित भारत के निर्माण की एक मजबूत आधारशिला

भास्कर न्यूज |चाईबासा
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने केंद्रीय बजट 2026-27 को “विकसित भारत” के निर्माण की मजबूत आधारशिला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को ऊपर उठाने, आत्मनिर्भरता को मजबूत करने और भारत को वैश्विक आर्थिक नेतृत्व की ओर ले जाने का रोडमैप है। बजट में देश के प्रत्येक जिलों में गर्ल्स हॉस्टल खोलकर छात्राओं को शिक्षा के साथ रोजगार से जोड़ने का प्रयास उनकी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह युवा शक्ति से प्रेरित बजट है। सरकार की प्राथमिकता किसानों, अनुसूचित जाति-जनजाति, महिलाओं, युवाओं और गरीबों तक विकास का लाभ पहुंचाना है। मानसिक स्वास्थ्य केंद्र निम्हांस 2 की स्थापना रांची में किए जाने की घोषणा के साथ ही कैंसर जैसी अन्य घातक बीमारियों की दवाओं को सस्ता कर आम जनता को राहत प्रदान की गई है। कुल मिलाकर यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार कर भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करने के साथ ही 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का वाहक है।
पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर, समावेशी और विकसित भारत की ऐतिहासिक बुनियाद रखने वाला है। आर्थिक विकास को बढ़ावा देता यह बजट देश में निवेश, उद्योग, पर्यटन और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहाकि जनता की उम्मीदों को पूरा करना इस बजट की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इससे आम नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। सबका साथ, सबका विकास इस बजट के आकर्षण के केंद्र में है जिससे विकास के लाभ को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया जा सकेगा। मानसिक स्वास्थ्य केंद्र निम्हांस 2 की स्थापना झारखण्ड की राजधानी रांची में की जाएगी, जो गौरव का विषय है। भास्कर न्यूज |चाईबासा
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने केंद्रीय बजट 2026-27 को “विकसित भारत” के निर्माण की मजबूत आधारशिला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को ऊपर उठाने, आत्मनिर्भरता को मजबूत करने और भारत को वैश्विक आर्थिक नेतृत्व की ओर ले जाने का रोडमैप है। बजट में देश के प्रत्येक जिलों में गर्ल्स हॉस्टल खोलकर छात्राओं को शिक्षा के साथ रोजगार से जोड़ने का प्रयास उनकी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह युवा शक्ति से प्रेरित बजट है। सरकार की प्राथमिकता किसानों, अनुसूचित जाति-जनजाति, महिलाओं, युवाओं और गरीबों तक विकास का लाभ पहुंचाना है। मानसिक स्वास्थ्य केंद्र निम्हांस 2 की स्थापना रांची में किए जाने की घोषणा के साथ ही कैंसर जैसी अन्य घातक बीमारियों की दवाओं को सस्ता कर आम जनता को राहत प्रदान की गई है। कुल मिलाकर यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार कर भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करने के साथ ही 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का वाहक है।
पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर, समावेशी और विकसित भारत की ऐतिहासिक बुनियाद रखने वाला है। आर्थिक विकास को बढ़ावा देता यह बजट देश में निवेश, उद्योग, पर्यटन और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहाकि जनता की उम्मीदों को पूरा करना इस बजट की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इससे आम नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। सबका साथ, सबका विकास इस बजट के आकर्षण के केंद्र में है जिससे विकास के लाभ को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया जा सकेगा। मानसिक स्वास्थ्य केंद्र निम्हांस 2 की स्थापना झारखण्ड की राजधानी रांची में की जाएगी, जो गौरव का विषय है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *