पूर्व बैंक कर्मी ने दी तहरीर…बैंक मैनेजर देर तक रोकते:मैं ठाकुर हूं कहने का वीडियो वायरल मामले में मिशन शक्ति केंद्र करेगा जांच

पूर्व बैंक कर्मी ने दी तहरीर…बैंक मैनेजर देर तक रोकते:मैं ठाकुर हूं कहने का वीडियो वायरल मामले में मिशन शक्ति केंद्र करेगा जांच

मैं ठाकुर हूं कहने का वीडियो वायरल होने के बाद ठाकुर व ब्राह्मण जाति की एक वर्तमान व एक पूर्व बैंक कर्मी महिलाओं के बीच विवाद थम नहीं रहा है। शुक्रवार देर रात बिठूर निवासी ब्राह्मण जाति की पूर्व बैंक कर्मी ने अपने पति के साथ पनकी थाने जाकर तहरीर दी है। पूर्व बैंक कर्मी ने बैंक मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। इससे पहले वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए मैं ठाकुर हूं कहने वाली बैंक कर्मी ने तहरीर दी थी। आस्था ने गालियां दीं, बैंक मैनेजर देर तक रोकते थे अपने पति के साथ तहरीर देने पहुंची पूर्व बैंक कर्मी ने बताया कि छह जनवरी को मैं रिजाइन देने के लिए गई थी। तभी वहां की कर्मचारी आस्था सिंह ने गालियां दी व लैपटॉप फेंककर मारने की कोशिश की। बताया कि मेरे रिजाइन देने की वजह बैंक मैनेजर सुमित सिंह द्वारा देर तक रोकना। काम एक्सट्रा करवाना और लेट होने पर बोलना कि मैं छोड़ आउंगा। इस तरह की बातों की वजह से मैंने रिजाइन दिया। घटना वाले दिन क्लस्टर हेड भी वहां पर थे। यह मामला ठाकुर व ब्राह्मण व ठाकुर जाति का नहीं है। मेरी शिकायत मेरे व मेरे पति के साथ हुई अभद्रता से है। मिशन शक्ति केंद्र करेगी जांच
दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने विवाद की जांच अब मिशन श​क्ति केंद्र की टीम को सौंपी है। अ​धिकारियों ने पूरा मामला केंद्र की प्रभारी वंदना को सौंपने का निर्देश दिया है। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने दोनों तहरीर मिशन श​क्ति केंद्र की टीम को सौंप दिया। अब जांच टीम सोमवार को बैंक में जाकर जांच करेगी। यह है मामला आठ फरवरी को एचडीएफसी बैंक पनकी ब्रांच की एक महिला कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में महिला ‘मैं ठाकुर हूं’ कहकर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। अगले दिन उनका दूसरा वीडियो आया, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई घटना की वास्तविकता बताई।बताया कि वीडियो छह जनवरी का है जिसे आठ फरवरी को वायरल किया गया है। उनके साथ अभद्रता हुई थी, जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी थी। उनके वीडियो के बाद बिठूर निवासी दूसरी महिला बैंक कर्मी ने वीडियो जारी किया। केंद्र प्रभारी को दी गई तहरीर डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि निजी बैंक की महिला कर्मियों के बीच का विवाद है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई है। दोनों ओर से आई तहरीर पर जांच मिशन श​क्ति केंद्र से जांच कराई जा रही है। दोनों तहरीर केंद्र की प्रभारी को दे दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *