मधुबनी में 19 मार्च 2026 को स्वयंसेवी संस्थाओं की एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। नवटोली स्थित लाल मणि मेमोरियल संस्थान में हुई इस बैठक में मधुबनी जिले के 40 गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने भाग लिया। इस दौरान सभी संस्था सचिवों की सहमति से “मधुबनी एनजीओ फोरम” का गठन किया गया। फोरम के गठन के बाद, 20 मार्च 2026 को एक कोर कमेटी के सदस्यों को नामित किया गया। इसमें कुल तेरह सदस्य शामिल किए गए, जिन्होंने विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी संभाली। मधुबनी एनजीओ फोरम के अध्यक्ष श्री षष्ठी नाथ झा, उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार दास, सचिव श्री विनोद कुमार, उपसचिव श्री मनोज कुमार झा, कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र मोहन झा, महासचिव श्री नरेंद्र कुमार सिंह, उप महासचिव श्री विनोद सदाय, संगठन सचिव श्री अनिल कुमार झा, कानूनी सलाहकार श्री सियाराम सदाय, तथा कला संस्कृति प्रभारी श्री शिव नारायण मिश्र एवं श्री नवीन कुमार मिश्रा चुने गए। मिथिला कला विकास समिति के सचिव मनोज झा ने बताया कि यह बैठक एक दिन के बजाय दो दिनों में संपन्न हुई। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक के समापन पर, फोरम के अध्यक्ष श्री षष्ठी नाथ झा ने सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। लाल मणि मेमोरियल संस्थान के सचिव श्री जितेंद्र मोहन झा ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया। मधुबनी में 19 मार्च 2026 को स्वयंसेवी संस्थाओं की एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। नवटोली स्थित लाल मणि मेमोरियल संस्थान में हुई इस बैठक में मधुबनी जिले के 40 गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने भाग लिया। इस दौरान सभी संस्था सचिवों की सहमति से “मधुबनी एनजीओ फोरम” का गठन किया गया। फोरम के गठन के बाद, 20 मार्च 2026 को एक कोर कमेटी के सदस्यों को नामित किया गया। इसमें कुल तेरह सदस्य शामिल किए गए, जिन्होंने विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी संभाली। मधुबनी एनजीओ फोरम के अध्यक्ष श्री षष्ठी नाथ झा, उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार दास, सचिव श्री विनोद कुमार, उपसचिव श्री मनोज कुमार झा, कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र मोहन झा, महासचिव श्री नरेंद्र कुमार सिंह, उप महासचिव श्री विनोद सदाय, संगठन सचिव श्री अनिल कुमार झा, कानूनी सलाहकार श्री सियाराम सदाय, तथा कला संस्कृति प्रभारी श्री शिव नारायण मिश्र एवं श्री नवीन कुमार मिश्रा चुने गए। मिथिला कला विकास समिति के सचिव मनोज झा ने बताया कि यह बैठक एक दिन के बजाय दो दिनों में संपन्न हुई। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक के समापन पर, फोरम के अध्यक्ष श्री षष्ठी नाथ झा ने सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। लाल मणि मेमोरियल संस्थान के सचिव श्री जितेंद्र मोहन झा ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।


