भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कासगंज जिला कार्यसमिति का गठन कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद बृज क्षेत्र के कासगंज जिले के लिए नई जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई। इस समिति में कुल 27 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यसमिति में आठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें राजवीर सिंह भल्ला, शिव कुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, के.पी. सिंह, डॉ. योगेन्द्र सिंह चौहान, कृष्णकान्त वशिष्ठ, प्रदीप वर्मा और रामनिवास राजपूत शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, संजय सोलंकी, महेन्द्र सिंह बघेल और आकाशदीप वर्मा को जिला महामंत्री बनाया गया है। सात जिला मंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें डॉ. शिवप्रताप सिंह, रूपकिशौर कुशवाह, सुनील गुप्ता, विजय लक्ष्मी कश्यप, प्रीती श्रीवास्तव, सुधा साहू, अनुरोध प्रताप सिंह और रविन्द्र सिंह ब्रम्हचारी शामिल हैं। अन्य महत्वपूर्ण पदों पर शरद गुप्ता को कोषाध्यक्ष और गौरव गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मनोज शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी तथा संजय पुण्डीर आदर्श को सह-मीडिया प्रभारी बनाया गया है। बृजेश उपाध्याय को जिला सोशल मीडिया संयोजक और शुभम प्रधान को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, हिमांशु उपाध्याय जिला आईटी संयोजक और अजय सह-संयोजक होंगे।


